
नयी दिल्ली | 21 अक्टूबर, ई- कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बुधवार को जानकारी दी कि उसे अपनी सालाना त्यौहारी सेल के दौरान प्रति सेकेंड 110 ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। ये ऑर्डर मोबाइल फोन, फैशन और फर्नीचर समेत विभिन्न श्रेणियों में मिल हैं।
वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट की सालाना त्यौहारी सेल 16 से 21 अक्टूबर के बीच ‘बिग बिलियन डेज’ के नाम से चली। कंपनी के सदस्य केटेगरी ‘प्लस’ सदस्यों के लिए यह सेल 15 अक्टूबर से शुरू हो गयी थी। कंपनी ने हालांकि कुल ऑर्डर की संख्या नहीं बतायी, लेकिन कंपनी के अनुसार मोबाइल, फैशन और फर्नीचर आदि श्रेणियों में पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है।
कंपनी ने कहा कि सेल के दौरान उसके मंच पर 66.6 करोड़ से अधिक सर्च ट्रैफिक रहा। इसमें 52 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी टियर - 3 दर्जे के शहरों की रही। कंपनी की उपाध्यक्ष (ग्राहक वृद्धि एवं जुड़ाव) नंदिता सिन्हा ने कहा कि फ्लिपकार्ट का लक्ष्य सेल के माध्यम से ग्राहकों को फिर से खरीदारी के लिए प्रेरित करना था। ग्राहकों के उत्साह से हर तरह की आपूर्ति श्रृंखला में बेहतर सुधार देखा गया है।
Leave Comments