• Last Update 06:14 am

America Election: पारंपरिक रिपब्लिकन गढ़ में जॉर्जिया से बाइडेन की जीत, री-काउंटिंग में ट्रंप के मुकाबले 12,284 वोटों से जीत हासिल की
International

America Election: पारंपरिक रिपब्लिकन गढ़ में जॉर्जिया से बाइडेन की जीत, री-काउंटिंग में ट्रंप के मुकाबले 12,284 वोटों से जीत हासिल की

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में धांधली के आरोपों के बाद पुनर्मतगणना में भी जो बाइडेन की जीत हुई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के बाइडेन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले 12,284 वोटों से जीते। पुनर्मतगणना से पहले बाइडेन करीब 14,000 वोटों से आगे चल रहे थे। इसके साथ ही बाइडेन 1992 के बाद इस महत्वपूर्ण राज्य से जीतने वाले पहले डेमोक्रेट बन गए हैं। 7 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन ने जीत की घोषणा की थी। हालांकि, ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं किया है और वोटिंग में धांधली का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौतियां दी थी। बाइडेन ने इस राज्य में 16 इलेक्टोरल वोट जीते हैं।

ब्रैड रैफेंसपर्जर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, स्टेट सेकट्रेरी के रूप में मेरा मानना है कि हमने आज जो संख्याएं पेश की हैं, वे सही हैं। करीबी चुनाव अविश्वास को जन्म देते हैं, लोगों को लगता है कि उनके पक्ष के साथ धोखा हुआ। 2018 में हमने डेमोक्रेट्स के साथ ऐसा देखा था और आज रिपब्लिकन के साथ देख रहे। इस पारंपरिक रिपब्लिकन गढ़ में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में पूर्व उप-राष्ट्रपति को 12,284 अधिक वोट मिले। अधिकांश काउंटियों में दोनों को मिले वोट में मामूली बदलाव देखा गया।

हालांकि ट्रंप कैंपेन की वरिष्ठ कानूनी सलाहकार जेन्ना एलिस ने गुरुवार देर रात कहा कि कैंपेन यह मांग करना जारी रखेगा कि जॉर्जिया में ईमानदारी से फिर से गिनती हो, जिसमें हस्ताक्षर का मिलान करना भी शामिल हो। इससे पहले जो बाइडेन ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार स्वीकार ना करके अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बेहद खराब संदेश भेज रहे हैं। बाइडेन ने कहा, लोकतंत्र किस तरह काम करता है, इसको लेकर दुनिया के बाकी हिस्सों में बेहद खराब संदेश जा रहा है। मुझे नहीं पता कि उनका (ट्रंप) मकसद क्या है लेकिन मुझे लगता है कि यह बेहद गैर जिम्मेदाराना है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments