• Last Update 06:54 am

US Election 2020: जो बाइडेन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, पेन्सिलवेनिया में मिली जीत, अब तक मिले 273 इलेक्टोरल वोट
International

US Election 2020: जो बाइडेन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, पेन्सिलवेनिया में मिली जीत, अब तक मिले 273 इलेक्टोरल वोट

वॉशिंगटन। अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन होंगे। पेन्सिलवेनिया में जीत के साथ ही उन्होंने बहुमत के लिए जरूरी इलेक्टोरल वोट जुटा लिए। बाइडेन के पास 273 इलेक्टोरल वोट हो चुके हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 का आंकड़ा चाहिए। बता दें कि 3 नवंबर को वोटिंग के बाद से नतीजों साफ नहीं हो रहे थे। 4 दिन चली काउंटिंग के बाद बाइडेन के नाम पर मुहर लगी। तस्वीर साफ होने से कुछ देर पहले तक रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप दोहराते रहे। उन्होंने कहा कि काउंटिंग रूम्स के अंदर बुरी बातें हुईं हैं। कड़ी टक्कर वाले पेन्सिलवेनिया राज्य में गलत तरीके से हजारों वोट शामिल किए गए। हालांकि, अभी 5 राज्यों में काउंटिंग जारी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments