• Last Update 06:09 am

Covid-19 in America: अमेरिका में कोरोना का नया रिकॉर्ड, बीते 24 घंटों में आए सवा लाख से ज्यादा मामले
International

Covid-19 in America: अमेरिका में कोरोना का नया रिकॉर्ड, बीते 24 घंटों में आए सवा लाख से ज्यादा मामले

वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना का कहर थमता दिखाई नहीं दे रहा है। यहां एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा सवा लाख मामले दर्ज किए गए हैं। यह दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या का एक नया विश्व रिकॉर्ड है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार शुक्रवार को देश में 1,25,596 नए मामले दर्ज हुए और 1,137 लोगों ने अपनी जान गवाई। इसके बाद देश में कोविड-19 से जान गवाने वालों की कुल संख्या 2 लाख 36 हजार 25 हो गई।

मामले और मौतें दोनों में ही अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, 13 राज्यों ने नए मामलों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या दर्ज की। इनमें कोलोराडो, इलिनोइस, इंडियाना, आयोवा, मैन, मिनेसोटा, नेब्रास्का, न्यू हैम्पशायर, नॉर्थ डकोटा, ओहायो, ओक्लाहोमा, यूटा और वेस्ट वर्जीनिया शामिल हैं। वहीं 38 राज्यों में पिछले सप्ताह की तुलना में ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, अभी अमेरिका में 54,000 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 11,000 आईसीयू में हैं, लिहाजा माौतों की संख्या और बढ़ सकती है।

महीनों पहले विशेषज्ञों ने इस पूवार्नुमान की भविष्यवाणी की थी। जून में जब हर दिन करीब 40 हजार मामले सामने आ रहे थे, तभी अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिसीज के निदेशक एंथोनी फौची ने कहा कि यदि देश ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए अधिक मेहनत नहीं की तो रोजाना 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आएंगे।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, वर्तमान में देश के 1,700 से ज्यादा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कोविड मामलों की संख्या 2,52,000 से अधिक है। 50 से ज्यादा कैंपस तो ऐसे हैं जहां 1,000 मामले सामने आए, वहीं 400 कॉलेजों में कम से कम 100 मामले दर्ज हुए। इनमें से अधिकांश संक्रमण तब फैला जब छात्र सेमेस्टर के लिए वापस आए।

हालांकि युवा वयस्कों में मृत्यु की आशंका कम होती है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि युवा वयस्क उच्च जोखिम वाले लोगों में यह वायरस पहुंचा सकते हैं और खुद भी गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। पहले ही अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ रही है और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मौतों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments