
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84 लाख के पार पहुंचा चुका है। जबकि मरने वालों की संख्या 1 लाख 25 हजार से ज्यादा हो गई हैं। त्यौहारी सीजन में सराकर लोगों से पहले से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील कर रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वयंम की सतर्कता बहुत जरुरी हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 84 लाख 62 हजार 81 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। 1 लाख 25 हजार 562 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। 5 लाख 16 हजार 632 लोगों का इलाज देश के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। कुल 78 लाख 19 हजार 887 मरीज इलाज के बाद स्वास्थ्य हो चुके हैं।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 50 हजार 357 नए केस सामने आए हैं। 577 मरीजों की मौत हुई हैं। जबकि 53 हजार 920 मरीज इलाज के बाद स्वास्थ्य हो गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि कल यानी 6 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 11 करोड़ 65 लाख 42 हजार 304 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख 13 हजार 209 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
Leave Comments