
वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि संक्रमण से अब तक 12 लाख 55 हजार 250 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) की ओर से सोमवार को जारी किए डेटा के अनुसार कोरोना संक्रमण के कुल मामले 50,316,476 तक पहुंच गए। वहीं अमेरिका दुनिया का कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। यहां 9,961,324 मामले और 237,566 मौत दर्ज की गई हैं।
भारत संक्रमण के मामलों के हिसाब से 8,507,754 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 126,121 है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (5,664,115), फ्रांस (1,835,187), रूस (1,760,420), स्पेन (1,328,832), अर्जेंटीना (1,242,182), ब्रिटेन (1,195,350) और कोलम्बिया (1,143,887) हैं।कोविड-19 से होने वाली मौतों के मामले ब्राजील 162,397 मौतों के साथ पर दूसरे नंबर पर है।वहीं 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देशों में मेक्सिको (94,808), ब्रिटेन (49,134), इटली (41,394), फ्रांस (40,490), स्पेन (38,833), ईरान (38,291), पेरू (34,821), अर्जेंटीना (33,560), कोलंबिया (32,791) और रूस (30,292) हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी सीजन में संक्रमण के मामले और बढ़ सकते हैं, क्योंकि लोग ज्यादा यात्रा करेंगे और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ इनडोर समारोहों में हिस्सा लेंगे। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व आयुक्त स्कॉट गॉटलीब ने शुक्रवार को कहा, हम इस संख्या को बढ़ते देखेंगे। देश सीधे तौर पर स्थिति से नहीं निपट रहा है, केवल राज्य ही सक्रिय हैं जो दिसंबर और जनवरी में बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है।
Leave Comments