• Last Update 04:00 pm

पंचायत चुनाव में हार के बाद गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडानकर ने दिया इस्तीफा
National

पंचायत चुनाव में हार के बाद गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडानकर ने दिया इस्तीफा


गोवा में हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद, राज्य कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडानकर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। चोडानकर ने बुधवार देर रात अपना इस्तीफा सौंपा।

12 दिसंबर के चुनाव में गोवा में कांग्रेस 39 में से केवल 4 सीटें जीतने में सफल रही थी, जबकि भाजपा ने 33 सीटें जीतीं। गोवा कांग्रेस के महासचिव जनार्दन भंडारी ने संवाददाताओं से कहा, गिरीश चोडानकर ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से लोकसभा सांसद फ्रांसिस्को सारडिन्हा ने बुधवार को कहा था कि राजनीतिक रूप से नौसिखिए नेतृत्व द्वारा लिए गए खराब फैसलों की वजह से पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments