• Last Update 06:15 am

Gold Price Today: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी, जानिए नई कीमत
Business

Gold Price Today: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 19 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,826 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये के मूल्य में सुधार के अनुरूप यह गिरावट रही। इससे पहले शुक्रवार को सोना 46,845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, चांदी 646 रुपये के लाभ के साथ 69,072 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई, पिछले कारोबार में यह 68,426 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'सोने की वैश्विक कीमत और रुपये के मूल्य में सुधार के चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 19 रुपये की गिरावट आई।' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,819 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 27.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। सोनवार को आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 72.61 रुपये प्रति डॉलर हो गया। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments