• Last Update 05:38 am

दुखद: चार बार गुजरात के सीएम रहे माधव सिंह सोलंकी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दु:ख
State

दुखद: चार बार गुजरात के सीएम रहे माधव सिंह सोलंकी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

गांधीनगर। कांग्रेस के दिग्गज नेता और गुजरात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम कांग्रेस और भाजपा ने नेताओं ने दुखद वयक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "श्री माधवसिंह सोलंकी जी एक दुर्जेय नेता थे, जिन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के प्रति उनकी समृद्ध सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा. उनके निधन से दुखी हूं। उनके पुत्र भरत सोलंकी जी से बात की और संवेदना व्यक्त की. ऊं शांति." पीएम ने इस दुखद मौके पर माधव सिंह सोलंकी के बेटे भारत सोलंकी से बात की है और अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। 

बता दें कि माधव सिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को हुआ था। सोलंकी कांग्रेस के कद्दावर नेता थे. राज्य में मुख्यमंत्री रहने के अलावा उन्होंने केंद्र में भी अपनी सेवा दी थी। नरसिम्हा राव सरकार में वो विदेश मंत्री रह चुके थे। गुजरात में जातिगत समीकरणों को साधने वाले वो बड़े नेता थे। 1980 के दशक में उन्होंने जातिगत समीकरणों को साधने के लिए KHAM फार्मूला सुझाया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments