• Last Update 03:59 pm

बिहार: पति ने फसुली से पत्नी और 5 बच्चों को काटा, 4 की मौत
National

बिहार: पति ने फसुली से पत्नी और 5 बच्चों को काटा, 4 की मौत

सीवान। बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को फसुली (एक प्रकार का धारदार हथियार) से वार कर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की पुष्टि करते हुए भगवानपुर के थाना प्रभारी विपिन सिंह ने मंगलवार को बताया कि बलहा अलिमर्दनपुर गांव में सोमवार की आधी रात अवधेश चौधरी ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को फसुली से काट डाला। इस घटना में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में तीन बेटे और एक बेटी है।

सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments