• Last Update 04:32 am

DDC Election Result: जम्मू में दिखा BJP का दम तो घाटी में गुपकार का दबदला, जानें रिजल्ट
Politics

DDC Election Result: जम्मू में दिखा BJP का दम तो घाटी में गुपकार का दबदला, जानें रिजल्ट

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल (DDC) के 280 में से 276 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। छह दलों के गठबंधन 'गुपकार' को बहुमत मिला है। गुपकार गठबंधन में शामिल एनसी को 67 और पीडेपी को 27 सीटें मिल चुकी हैं। कांग्रेस के पास 26 सीटें गई हैं। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को अब तक 74 सीटें मिली है। निर्दलीय आश्चर्यजनक रूप से 49 सीटें जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं JKAP-12, JKPC-8, CPI (M)-5, JKPM-3, JKNPP-2, PDF-2, और BSP-1 सीट जीतने में कामयाब रही। इन नतीजों से साफ है कि कश्मीर घाटी में स्थानीय पार्टियों के गुपकार गठबधंन ने दबदबा बरकरार रखा है, लेकिन, यहां बीजेपी का खाता खुलने को भी काफी अहम माना जा रहा है। डीडीसी चुनाव से कई राजनीतिक संदेश निकले हैं, जिनमें कश्मीर में विधानसभा चुनाव का रास्ता भी साफ हुआ है।

बता दें कि केन्द्र शासित प्रदेश में डीडीसी का चुनाव 28 नवम्बर से शुरू होकर आठ चरणों में पूरा हुआ। अगस्त, 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद प्रदेश में यह पहला चुनाव है। चुनाव में कुल 280 सीटें (जम्मू की 140 और कश्मीर की 140) पर मतदान हुआ है। इस चुनाव में बीजेपी और सीधी लड़ाई स्थानीय 7 दलों के गठबंधन गुपकार से थी। गुपकार अलायंस में नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, पीपुल्स कांफ्रेंस, सीपीआई-सीपीआईएम, आवामी नेशनल कांफ्रेंस और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट शामिल हैं।  डीडीसी चुनाव में गुपकार गठबंधन की जीत पर महबूबा मुफ्ती ने खुशी जताई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने अपना जवाब दिया। उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इतिहास लिखा गया है। यहां से दुनिया को संदेश गया, ये लोकतंत्र की जीत है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments