• Last Update 05:14 am

J&K: अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को अरेस्ट किया
National

J&K: अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को अरेस्ट किया

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। आतंकवादी की पहचान जहीर अब्बास लोन के रूप में हुई है, जो हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य है और पुलवामा जिले का निवासी है। अनंतनाग जिले के गुंड बाबा खलील इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद इस आतंकी को पकड़ा गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकाने पर पहुंचे, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने कहा, अनंतनाग के गुंड बाबा खलील इलाके में गुरुवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। एक स्थानीय हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी जहीर अब्बास लोन, जो पुलवामा का निवासी है, को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments