• Last Update 06:10 am

J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, DDC चुनावों में लगातार हो रही खलल डालने की कोशिश
National

J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, DDC चुनावों में लगातार हो रही खलल डालने की कोशिश

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। टिकन इलाके में दो तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस वक्त डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल (DDC) के चुनाव हो रहे हैं और आतंकी लगातार इन चुनावों में खलल डालने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि टिकन गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सुबह करीब पांच बजे सीआरपीएफ की 182 बटालियन,  राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह की संयुक्त टुकड़ी ने कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया। इसी ऑपरेशन के दौरान एक घर में छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। आतंकियों की फायरिंग के जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments