• Last Update 06:51 am

दिल्ली के शकपुर एरिया से पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार और दस्तावेज बरामद
National

दिल्ली के शकपुर एरिया से पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार और दस्तावेज बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नार्को टेररिज्म के आरोप में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आतंकी पंजाब और तीन आतंकी कश्मीर से हैं। इन आतंकियों के पास से हथियार और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की शकरपुर इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसके बाद ये गिरफ्तारी हुई है। आतंकियों की पहचान शब्बीर अहमद, अयूब पठान और रियाज़ के रूप में की गई है (सभी कश्मीर से)। बाकी दो गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह पंजाब के हैं।

इस एनकाउंटर को लेकर डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा, दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी जमना पार इलाके में छुपे हुए हैं। इसके बाद जब दिल्ली पुलिस ने वहां छापेमारी की तो आतंकियों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। नार्को टेररिज्म के लिए इस समूह को आईएसआई का समर्थन हासिल था। आतंकियों को आईएसआई का समर्थन हासिल था। हालांकि आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होनी अभी बाकी है। इन आतंकियों की खालिस्तानी आतंकियों के साथ कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में से एक पंजाब में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या में शामिल है। शकरपुर पूर्वी दिल्ली के पास है। यह लक्ष्मी नगर और मयूर विहार के बीच स्थित है। इससे पहले नवंबर में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सराय काले खान के पास दो संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद के गुर्गों को गिरफ्तार किया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments