
श्रीनगर। आतंकियों के खिलाफ लगातार चल रहे ऑपरेशन में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में दो टेररिस्टों को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हलांकि कुटपोरा में मारे गए दोनों आतंकवादियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ 178 बटालियन के CRPF के जवानों ने शोपियां के कुटपोरा, जॉइंट कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे ही सुरक्षाबल आंतकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकी मारे गए। सुबह 6 बजे सैनिकों और आतंकवादियों के बीच ये मुठभेड़ हुई।
Leave Comments