• Last Update 06:12 am

जम्मू कश्मीर : खत्म हुई महबूबा की नजरबंदी, अनुच्छेद 370 हटने के 434 दिन बाद देखी बाहर की दुनिया
National
Politics
State

जम्मू कश्मीर : खत्म हुई महबूबा की नजरबंदी, अनुच्छेद 370 हटने के 434 दिन बाद देखी बाहर की दुनिया

जम्मू। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को राज्य में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से ही वह पुलिस हिरासत में हैं। एक साल से अधिक समय हिरासत में गुजारने के बाद अब महबूबा मुफ्ती को आजादी मिल गई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की सरकार ने महबूबा मुफ्ती को सोमवार को रिहा करने का निर्णय लिया है।

मुफ्ती की रिहाई पर उमर ने जताई खुशी
महबूबा मुफ्ती को 434 दिन बाद रिहा किया गया है। महबूबा मुफ्ती की रिहाई के बाद उनकी बेटी इल्तिजा ने उनके ही ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कठिन समय में साथ देने वालों को धन्यवाद दिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उमर अब्दुल्ला ने महबूबा का स्वागत करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि उन्हें निरंतर हिरासत में रखा जाना लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ था। गौरतलब है कि पिछले साल जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के पहले प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था।

उमर और फारुख पहले ही हो चुके हैं रिहा
महबूबा मुफ्ती को भी दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉक्टर फारुख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के साथ हिरासत में ले लिया गया था। महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री रहते उनका आवास रहे गफूर रोड स्थित फेयरव्यू को उपजेल घोषित कर दिया गया था और उन्हें पुलिस ने वहीं रखा गया था। फारुख और उमर अब्दुल्ला को पहले ही रिहा किया जा चुका था, लेकिन महबूबा मुफ्ती की हिरासत अवधि 1 अगस्त के दिन ही तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई थी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments