• Last Update 07:11 am

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम विभाग ने जारी किया बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान
National

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम विभाग ने जारी किया बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गुरुवार को बादल छाने के कारण रात के तापमान में सुधार हुआ है। साथ ही मौसम कार्यालय ने शनिवार से बर्फबारी और बारिश होने का पूवार्नुमान भी जारी किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज दोपहर से मौसम में सुधार होने की संभावना है, लेकिन 12 दिसंबर को हिमपात/बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान श्रीनगर में 3.3 डिग्री, पहलगाम में 0.1 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 3.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख के लेह शहर में माइनस 2.5 डिग्री और कारगिल में माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू शहर में 10.4 डिग्री, कटरा में 8.7 डिग्री, बटोटे में 4.5 डिग्री, बनिहाल में 3.0 डिग्री और भद्रवाह में 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments