• Last Update 08:27 am

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट निगेटिव, सिडनी जाने को तैयार
International
Sports

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट निगेटिव, सिडनी जाने को तैयार

मेलबर्न। भारतीय टीम और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है और यह सभी तीसरे टेस्ट मैच के लिए सिडनी जाने को तैयार हैं। तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत सात जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में हो रही है। बीसीसीआई ने सोमवार सुबह एक बयान जारी कर बताया, भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का तीन जनवरी 2021 को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया। सभी टेस्ट निगेटिव आए हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों का टेस्ट भी निगेटिव आया है। प्रवक्ता ने कहा, सीए के खिलाड़ियों, स्टाफ और मैच अधिकारियों का कल किया गया कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों-रोहित शर्मा, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, नवदीप सैनी, ऋषभ पंत का मेलबर्न के एक होटल में खाना खाते हुए वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद इन पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया था। इस पांचों को अलग से ट्रेनिंग करने को कहा गया था। भारतीय टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि यह पांचों खिलाड़ी टीम के साथ ही सिडनी जाएंगे।

You can share this post!


Leave Comments