
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस महामारी के 35 हजार 551 नए केस सामने आए हैं। देश में अब तक कुल 95 लाख 34 हजार 964 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 526 और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1 लाख 38 हजार 648 पर पहुंच गया है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 4 लाख 22 हजार 943 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 89 लाख 73 हजार 373 मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 40 हजार 726 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। भारत में रिकवरी रेट 94.11 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।
बुधवार को भारत में 11 लाख 11 हजार 698 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 14 करोड़ 35 लाख 57 हजार 647 हो गई। महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 18 लाख 32 हजार 176 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 47 हजार 357 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 47 हजार 357 सक्रिय मरीज हैं।
Leave Comments