• Last Update 05:14 am

Coronavirus in India: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,021 संक्रमित मरीज आए, 279 लोगों ने गंवाई जान
National

Coronavirus in India: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,021 संक्रमित मरीज आए, 279 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के लगातार आठवें दिन 25 हजार से कम और 17वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 20,021 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 279 लोगों कोरोना से अपनी जान गंवा दी। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 21,131 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ दो लाख हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 47 हजार 901 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 77 हजार पर आ गए। अब तक कुल 97 लाख 82 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं। हालांकि यहां रिकवरी भी सबसे ज्यादा हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है। एक्टिव केस 3 फीसदी से कम है। वहीं एक्टिव केसों के मामले में दुनिया में भारत का 10वां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

राज्यों में कोरोना की स्थिति:

S. No.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands64479862 
2Andhra Pradesh362575 870342422 7094
3Arunachal Pradesh13024 1650326 56 
4Assam335633 21154660 1037
5Bihar5068189 243461694 1383
6Chandigarh3611881056 315 
7Chhattisgarh13701327 2581551134 329318 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu93362 2 
9Delhi6713198 605685939 1045316 
10Goa9444899279 731 
11Gujarat1043577 227128920 4282
12Haryana4268267 253765620 2874
13Himachal Pradesh3834457 49685609 919
14Jammu and Kashmir3284114986264 1867 
15Jharkhand158513 111664134 1019
16Karnataka13099314 8910951214 1206211 
17Kerala653441417 6721963463 297625 
18Ladakh208907221 126 
19Madhya Pradesh10097232 2246921160 356318 
20Maharashtra603471124 18099482124 4925566 
21Manipur127724 2640473 348
22Meghalaya22622 1301227 138 
23Mizoram12740498 
24Nagaland25123 1156823 78 
25Odisha257520 324068319 1861
26Puducherry3593700543 631
27Punjab4214222 155892483 529918 
28Rajasthan11157331 2915331168 2670
29Sikkim54730 517316 125 
30Tamil Nadu894792 7931541091 1206910 
31Telengana6231348 277304551 1533
32Tripura1483271116 385 
33Uttarakhand5625181 82537239 1483
34Uttar Pradesh15371504 5583031391 830613 
35West Bengal13774334 5240711740 959829 
Total#2773011389 978266921131 147901279 

You can share this post!


Leave Comments