• Last Update 06:55 am

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार माराडोना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धंजलि दी
Sports

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार माराडोना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धंजलि दी

नई दिल्ली। दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेटीना के डिएगो माराडोना के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धंजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, डिएगो माराडोना फुटबाल के जादूगर थे, जो पूरे विश्व में काफी मशहूर थे। अपने पूरे करियर में उन्होंने हमें फुटबाल मैदान पर न भूलने वाले पल दिए। उनका अचानक चले जाना हम सभी के लिए दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर महान फुटबाल खिलाड़ी की मौत पर शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, डिएगो माराडोना, महान खिलाड़ी हमें छोड़ गए। वह वो जादूगर थे जिसने हमें बताया कि फुटबाल क्यों एक खूबसूरत खेल है। उनके परिवार, दोस्तो, प्रशंसकों को मेरी सांत्वना। कांग्रेस के एक और नेता शाशि थरूर ने लिखा, डिएगो माराडोना, भगवान ने उनका हाथ अपने हाथ में ले लिया।

बता दें कि अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को निधन हो गया। वह 60 साल के थे। बीते दिनों ही उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। मैराडोना की गिनती महान फुटबॉलर्स में होती है। उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था। इस टूर्नामेंट में उनका वर्ल्ड फेमस गोल भी शामिल है, जिसे "हैंड ऑफ गॉड" के नाम से जाना जाता है। इसी गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

माराडोना ने साल 1976 में फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा था।  अर्जेंटीना से खेलते हुए मैराडोना ने इंटरनेशनल करियर में 91 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 34 गोल किए। उन्होंने 4 FIFA वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों खेला, जिसमें 1986 का विश्व कप शामिल था। 1986 वर्ल्ड कप में वे अर्जेंटीना के कैप्टन भी थे। वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए थे। 

उन्हें गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता था। मैराडोना को फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने एक बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल, एक बार बेलोन डी ओर, 2 बार साउथ अमेरिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 6 बार नेशनल लीग टॉप स्कोरर अवॉर्ड जीता है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments