
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले गए। पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई। 51.76 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। सबसे ज्यादा वोटिंग जम्मू क्षेत्र में हुई। यहां पर 74.62 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सबसे कम दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुई. यहां पर 6.70 फीसदी वोटिंग हुई। बता दें कि पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू और कश्मीर में ये पहला बड़ा चुनाव है।
कड़ाके की ठंड के बावजूद कश्मीर डिवीज़न और जम्मू डिवीज़न के पहाड़ी क्षेत्रों में वोटरों की लंबी लाइनें देखने को मिली। स्थानीय चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'हमने न्याय, समानता और स्वतंत्रता जैसे शब्द सुन रखे थे लेकिन पहली बार हम उन्हें महसूस कर रहे हैं।' पश्चिमी पाकिस्तान से आई शरणार्थी सुजाती भारती ने कहा कि वह अब अपने आपको स्वतंत्र महसूस कर रही हैं क्योंकि वह स्थानीय लोगों के साथ वोट देने के लिए कतार में खड़ी थीं। उन्होंने हा कि सात दशक के लंबे संघर्ष के बाद उन्हें न्याय मिला है।
गौरतलब है कि विभाजन के दौरान पश्चिमी पाकिस्तान से आने वाले बहुत से विस्थापित शरणार्थी आरएस पुरा, अखनूर, सांबा, हीरानगर और जम्मू में बस गए थे। फिलहाल, केंद्र शासित प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा शरणार्थी रहते हैं। 28 नवंबर से शुरू हुई यह चुनाव प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चलेगी। कुल आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि 22 दिसंबर को मतगणना होगी। पहले चरण के मतदान से 1,475 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान की प्रक्रिया शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक हुई।
कहा कितनी वोटिंग:

Leave Comments