• Last Update 06:52 am

America Election 2020: जीत के करीब पहुंचे जो बाइडेन, ट्रंप से गुस्सा थूकने की अपील की
International

America Election 2020: जीत के करीब पहुंचे जो बाइडेन, ट्रंप से गुस्सा थूकने की अपील की

वॉशिंगटन। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन होंगे इसकी तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। बाइडेन 4 बड़े राज्यों पेन्सिलवेनिया, एरिजोना, जार्जिया और नेवादा में लीड लिए हुए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नॉर्थ कैरोलिना और अलास्का में बढ़त बनाए हुए हैं। बाइडेन को अब तक 253 और ट्रम्प को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 का आंकड़ा चाहिए। इस बीच जो बाइडेने ने डोनाल्ड ट्रंप से गुस्सा थूकने की अपली की।

क्या कहा जो बाइडेन ने?
जीत के करीब पहुंचे बाइडेन ने शनिवार को ट्रंप का नाम लिए बिना उनसे गुस्सा थूकने की अपील की। बाइडेन ने कहा, गुस्सा थूकिए, हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं। हम सब अमेरिकी हैं। वहीं उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि डेमोक्रेट्स चुनाव जीतने जा रहे हैं। अमेरिकी जनता ने हमें सरकार चलाने का जनादेश दिया है। देश चाहता है कि वो फिर एकजुट होकर आगे बढ़े। आप धैर्य रखें। आज हम वही साबित कर रहे हैं जो 244 साल पहले (1776 में) किया था। और वो यह कि लोकतंत्र कामयाब और कारगर है। आपका हर वोट गिना जाएगा। बाइडेन ने समर्थकों से शांति बरतने की अपील भी की।

ट्रंप लगातार लगा रहे मतगणना में धांधली के आरोप
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- बीते दो-तीन दिन में नंबर्स (वोट काउंट) किस तरह बढ़ रहे हैं, मैं इसका स्पष्टीकरण चाहता हूं। उन्होंने कहा- चुनाव की रात में मैं सभी राज्यों में लीड कर रहा था। जैसे ही कुछ दिन गुजरे, ये लीड कम हो गई। जैसे ही कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, शायद हमारी लीड भी बढ़ेगी। ट्रंप ने कहा, जो बाइडेन को प्रेसिडेंट ऑफिस पर गलत दावा नहीं करना चाहिए। मैं भी ऐसा दावा कर सकता हूं। कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments