• Last Update 06:54 am

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर दिग्विजय ने पूछा- मोदी जी बताएंगे क्या कमलनाथ सरकार गिराने में उनका हाथ था ?
National

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर दिग्विजय ने पूछा- मोदी जी बताएंगे क्या कमलनाथ सरकार गिराने में उनका हाथ था ?


भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वे बताएं कि क्या राज्य की कमल नाथ सरकार को गिराने में उनका हाथ था। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह का यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कमल नाथ सरकार को गिराने में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही थी।

दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि, क्या मोदी जी अब बताएंगे कि मध्य प्रदेश सरकार गिराने में उनका हाथ था? क्या मध्य प्रदेश की सरकार गिराने के लिए कोरोना के लॉकडाउन करने में विलंब किया? यह बहुत ही गंभीर आरोप हैं मोदी जी जवाब दें।  

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराने में अगर किसी की महत्वपूर्ण भूमिका थी तो वो नरेंद्र मोदी की थी। विजयवर्गीय ने कहा, 'जब तक कमलनाथ जी की सरकार थी, एक दिन चैन से सोने नहीं दिया। अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता था कमलनाथ जी को सपने में भी जो दिखाई देता था वो नरोत्तम मिश्रा जी थे। 

उन्होंने कहा, ये पर्दे के पीछे की बात कर रहा हूं आप किसी को बताना मत, मैंने आज तक किसी को नहीं बताई, पहली बार इस मंच पर बता रहा हूं कि कमलनाथ जी की सरकार गिराने में यदि महत्वपूर्ण भूमिका किसी की थी तो नरेंद्र मोदी जी की थी धर्मेंद्र प्रधान जी की नहीं थी। पर किसी को बताना मत ये बात, आज तक मैने किसी को नहीं बताई '

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments