
राऊ, 26 दिसंबर, न्यूज़ मंच, से दूसरी बार विधायक बने जीतू पटवारी की पहचान किसान नेता के रूप में होती है। जीतू प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ ही राहुल गांधी की टीम के ख़ास सदस्य भी माने जाते हैं।
हाल ही में गठित हुई कमलनाथ कैबिनेट में जीतू पटवारी के नाम एक युवा नेता के रूप में जुड़ गया है। इस युवा नेता ने बहुत कम समय में सीएम कमलनाथ का भरोसा जीत लिया है। इसके साथ ही जीतू पटवारी पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी मने जाते है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद खास माने जाने वाले जीतू पटवारी ने मंत्रिमंडल के गठन से पहले कहा था कि मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाना ही लक्ष्य है। हर वर्ग के लिए काम करना है। पटवारी ने कहा था कि पिछली सरकार की कमियां नही गिनाना चाहता हूं।
जीतू पटवारी ने चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व सरकार पर कई सवाल उठाये और मालवा - निमाड़ क्षेत्र में बीजेपी को ख़ासा नुक्सान पहुँचाया।
जीतू पटवारी मध्यप्रदेश कांग्रेस के युवा और तेज़ तर्रार नेता हैं और किसानो के बीच बहुत सक्रिय हैं। वे इंदौर की राऊ सीट से लगातार दूसरी बार जीतकर आए हैं। अपने पहले ही कार्यकाल में वे बेहद सक्रिय रहे और प्रदेश की राजनीति के बेहद जाने-पहचाने चेहरा बन गए। पहली ही पारी में जीतू की सक्रियता इतनी बढ़ी कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंप दी। उसके बाद चुनाव से पहले उन्हें संकल्प यात्रा का दायित्व सौंपा गया।
जीतू पटवारी टीम राहुल के भी बेहद ख़ास सदस्य हैं और राहुल गांधी ने अपनी टीम में इन्हे बड़ा मुकाम दिया है। मालूम हो कि इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से प्रत्याशी जीतू पटवारी ने भाजपा के मधु वर्मा को 5759 वोट से हराया था।
Leave Comments