• Last Update 05:37 am

जीतू पटवारी ने ‘टाइगर’ पर कसा तंज, कहा-अच्छे इंसान होने के बावजूद भी जानवरों की प्रजाति में क्यों जाना चाहते हैं शिवराज सिंह
Politics

जीतू पटवारी ने ‘टाइगर’ पर कसा तंज, कहा-अच्छे इंसान होने के बावजूद भी जानवरों की प्रजाति में क्यों जाना चाहते हैं शिवराज सिंह

भोपाल, 24 दिसंबर, न्यूज़ मंच, एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का हाल ही में दिए गए वन लाइन बयान के विरुद्ध नेताओं के पलटवार जारी है। बयान में उन्होंने अपनी बुधनी विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि,  टाइगर अभी जिंदा है। इस बयान पर पहले दिग्विजय सिंह ने और अब कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसा है। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि बहुत अच्छे इंसान होने के बावजूद भी दूसरी प्रजाति में क्यों जाना चाहते हैं। 

हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद मंत्रिमंडल को लेकर गहमागहमी मची हुई है। इस बीच कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी चुनाव जीतने के बाद पहली बार मीडिया से खुलकर बातचीत की। मंत्रिमंडल में स्थान मिलने को लेकर सवाल पूछे जाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। मैंने अपने मन की बात राहुल गांधी तक पहुंचा दी है। 

जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो काम दिया है, अब तक उन्होंने उसे ईमानदारी के साथ निभाया है। इसके अलावा पटवारी ने इस बात की पैरवी की है, कि इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरी बार भी नंबर एक पर आना चाहिए। इसके लिए इंदौर नगर निगम के साथ ही कांग्रेस सरकार भी पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने अधिकारियों को अनुशासन में रहकर काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी पर बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

जानकारी के लिए बता दें कि शिवराज सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज के इस बयान पर तंज सकते हुए कहा है कि टाइगर के नाखून और दांत निकल चुके है, संकटग्रस्त प्रजाति के टाइगर के संक्षरण की जिम्मेदारी अब नवगठित सरकार की है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments