• Last Update 08:21 am

अशोकनगर में जज्जी का जलवा, मुंगावली में केपी ने दी कांग्रेस को कड़ी टक्कर, फिर भी हारे चुनाव,चंदेरी में डग्गी के आगे फीके साबित हुए भूपेंद्र द्विवेदी
Politics

अशोकनगर में जज्जी का जलवा, मुंगावली में केपी ने दी कांग्रेस को कड़ी टक्कर, फिर भी हारे चुनाव,चंदेरी में डग्गी के आगे फीके साबित हुए भूपेंद्र द्विवेदी

अशोकनगर, 11 दिसंबर, न्यूजमंच. मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभाओं के चुनावी नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे। अशोकनगर विधानसभा में जहां 33 सालों बाद जीत नसीब हुई, वहीं मुंगावली और चंदेरी में जहां कांग्रेस पहले से ही काबिज थी, उन सीटों को जीतने के लिए कांग्रेस को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। मुंगावली और चंदेरी विधानसभाओं में मतगणना के दौरान हर राउंड के नतीजें बेहद उतार-चढ़ाव भरे रहे, हालांकि अशोकनगर विधानसभा में कांग्रेस ने एक-दो मौकों को छोड़कर मतगणना के सभी राउंड बढ़त बनाए रखी। अशोकनगर में कांग्रेस के जजपाल सिंह जज्जी ने भारतीय जनता पार्टी के इंजीनियर लड्डूराम कोरी को 9 हजार 7 सौ 30 वोटों से शिकस्तज दी। वहीं चंदेरी में कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान ने भाजपा के भूपेन्द्र  सिंह दिवे्दी को 4 हजार 1 सौ 75 वोटों से हराया। मुंगावली विधानसभा के लिए सबसे देर तक मतगणना चली। रात करीब सवा आठ बजे तक आए मुंगावली के चुनाव परिणा में कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा के डॉ केपी यादव पर विरूद्ध 2 हजार 1 सौ 36 मतों से जीत दर्ज की। 


20 में से 5 राउंड में जीते जज्जीह 
अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 20राउंडों में हुई मतगणना में कांग्रेस के जजपाल सिंह जज्जी का पलड़ा शुरु से ही भारी रहा। शुरूआती दौर में जब अशोकनगर विधानसभा के शाढ़ौरा क्षेत्र की पोलिंगों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते दिखे, तो भाजपा नेताओं एवं उनके समर्थक अशोकनगर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी जीत होने का अनुमान लगाते नजर आए। लेकिन अशोकनगर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा को कोई खास करश्मिा करती नजर नहीं आई। अशोकनगर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस को समानुपात में ही वोट मिले। वहीं कचनार-राजपुर बेल्टव से भी कांग्रेस को बढ़त मिली, इसी का नतीजा रहा कि कांग्रेस ने भाजपा पर आसान जीत दर्ज कर ली। मतगणना की शुरुआत के पांच राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी जजपाल सिंहजज्जीआ भाजपा के लड्डूराम कोरी के खिलाफ बढ़त बनाए रहे। छठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी लड्डूराम कोरी की बढ़त का सिलसिला नौंवे राउंड तक चला। इसके बाद सभी राउंड में फिर से कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़तकायम रही, 17 वें एवं 20वें राउंड में भाजपा प्रत्यांशी को मामूली बढ़त मिली, लेकिन कांग्रेस प्रत्यालशी द्वारा शुरूआती राउंड में ही जो लीड ली गई, भाजपा उस लीड के अंतर को कम नहीं कर पाई। इस तरह 20 में से 14 राउंड में अच्छेे-खासे मतों के अंतर से बढ़त कायम रखते हुए कांग्रेस ने यह मुकाबला 9730 वोटों से जीत लिया। 

अशोकनगर में प्रत्यानशियों को मिलें इतने वोट
क्रं.    अभ्यनर्थी का नाम    राजनैतिक दल    कुल प्राप्तु मत 
1    जजपाल सिंह ‘’जज्जीा’’    इंडियन नेशनल कांग्रेस     65750
2    इंजी. लड्डूराम कोरी        भारतीय जनता पार्टी        56020
3    बालकृष्ण  महोबिया        बहुजन समाज पार्टी        9559
4    देवीलाल ठेकेदार    सपाक्सल पार्टी     1462
5    जगदीश भंडारी(अहिरवार)    बहुजन संघर्ष दल    1090
6    जीवनदास        निर्दलीय        613
7    वी.पी.सिंह जाटव        निर्दलीय     558
8    श्या म शाक्यह     सोशलिस्ट‍ यूनिटी सेंटर आफ इंडिया(कम्यूिनिस्टं)        520
9    राजबाई        महानवादी पार्टी        345
10    दयालुदास शाक्यी        भारतीय पंचायत पार्टी        287
11    लल्लीयराम     आम आदमी पार्टी     259
12    नोटा            2004


अशोकनगर में हुई 20 राउंड की मतगणना, ऐसे बढ़ते गए जज्जी

राउंड    कांग्रेस   भाजपा   अंतर
1        4495   2367   2126
2        3845   3185   660
3        3636   2417   1219
4        3677   2372   1305
5        3343   2863   480
6        2679   3002   -323
7        3474   3923   -449
8        2698   4199   -1501
9        3911    4221   -310
10       3970   3338   632
11       3840   2604   1236
12       3016   2906   110
13       3576   3141    435
14       3170   2986   184
15       2895   2098   797
16       3743   2052   1691
17       2666   2732   -66
18       3562   2287   1275
19       3076   2383   693
20      356     554     -198


मुंगावली और चंदेरीकी मतगणना में आखिरी दौर तक चला संघर्ष
अशोकनगर में जहां कांग्रेस शुरूआत से बढ़त लेकर चली, वहीं चंदेरी और मुंगावली विधानसभा में मतगणना के आखिरी दौर में भाजपा और कांग्रेस में संघर्ष के हालत बने रहे। इन दोनों सीटों पर बसपा प्रत्यािशियों के दमदार मौजूदगी के कारण त्रिकोणीय संघर्ष माना जा रहा था, लेकिन दोनों ही विधानसभाओं बसपा सिर्फ कांग्रेस-भाजपा के वोट भर ही काट सकी। चंदेरी में भाजपा को मतगणना के 17 राउंड में से सिर्फ 4 राउंड में जीत मिली। मतगणना के शुरुआती राउंड में कांग्रेस की जीत का अंतर मामूली रहा, लेकिन मतगणना के  7वें, 12वें, 13वेंऔर 16वें राउंड में कांग्रेस की जीत का अंतर बढ़ गया, इसी अंतर के चलते कांग्रेस प्रत्या2शी गोपाल सिंह चौहान ने भाजपा के भूपेन्द्र  दिवे्दी को 4 हजार 1 सौ 15 मतों के अंतर से हरा दिया। कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान को कुल 45 हजार 1 सौ 6 वोट मिलें, वहीं भाजपा प्रत्यााशी भूपेन्द्रग दिवे्दी को 40 हजार 9 सौ 31 वोट मिले। इसी तरह का हाल मुंगावली विधानसभा का रहा। मुंगावली विधानसभा के लिए हुई मतगणना के आखिरी दौर तक भाजपा केा बाजी पलटने की संभावना नजर आती रही। लेकिन भाजपा की यह संभावना हकीकत में नहीं बदल सकी और कांग्रेस के बृजेन्द्रह सिंह यादव ने भाजपा के डॉ. केपी यादव को 2 हजार 1 सौ 36 मतों के अंतर से शिकस्तद दे दी। ने गोपाल सिंह चौहान ने भाजपा के भूपेन्द्र  दिवे्दी को 2 हजार 1 सौ 36 मतों के अंतर से चुनाव हरा दिया। कांग्रेस को पहले राउंड से चौथे राउंड तक लगातार बढ़त मिली, पांचवें राउंड में भाजपा को मामूली अंतर से जीत मिली। फिर छठवें से नौंवें राउंड तक कांग्रेस जीती, इसके बाद दसवें से चौहदवें राउंड तक भाजपा, पंन्द्रेवें राउंड में कांग्रेस और सोहलवें एवं सत्रहवें राउंड में भाजपा को बढ़त मिली। 

चंदेरी विधानसभा में प्रत्याीशियों के मिले इतने वोट 

क्रं.    अभ्यरर्थी का नाम    दल से संबद्धता    कुल प्राप्तउ मत
1    गोपाल सिंह चौहान     इंडियन नेशनल कांग्रेस    45106
2    भूपेन्द्र द्विवेदी    भारतीय जनता पार्टी    40931
3    राव राजकुमार सिंह यादव    बहुजन समाज पार्टी    34302
4    लालाराम रेकवार    निर्दलीय    1719
5    रितेश जैन आजाद    आम आदमी पार्टी    1038
6    प्रकाश सिंह    सपाक्स पार्टी    925
7    रामदयाल ग्वाल    निर्दलीय    905
8    हरगोविन्द लोधी    निर्दलीय    874
9    जयपाल सिंह यादव इमलौदा    समाजवादी पार्टी    835
10    ध्यान चन्द सिमरैया    निर्दलीय    781
11    मो. जावेद ( जापानी )    निर्दलीय    619
12    अटल लालू उधम सिंह    राष्ट्रीय वंचित पार्टी    593
13    दीपेन्द्र सिंह    राष्ट्रीय संयुक्त समाज पार्टी    552
14    सत्येन्द्र सिंह कुशवाह    आजाद भारत पार्टी(डेमोक्रेटिक    524
15    गजराज    निर्दलीय    322
16    जसवंत सिंह यादव    निर्दलीय    303
17    रविन्द्र सिंह यादव ( राधे )    भारतीय पंचायत पार्टी    166
18    नोटा        884

चंदेरी विधानसभा

17 राउंड में ऐसे बढ़ती गई कांग्रेस

राउंड    कांग्रेस   भाजपा   अंतर
1        3247   2602   645    
2        2577   2542   35
3        2212   1869   343
4        1802   2223   -421
5        2619   2250   369
6        1981    1703   278    
7        3384   1896   1488
8        2441   3476   -1035
9        2633   4520   -1887
10       2143   1651    492
11       1898   1835   63
12       3186   2332   854
13       4063   2671   1392
14       3548   3153   395
15       3571   4192   -621
16       2956   1319    1637
17       704     529     175

मुंगावली विधानसभा में प्रत्या शियों को मिलें वोट 

क्रं.    अभ्यार्थी का नाम    दल से संबद्धता    कुल प्राप्तध मत
1    ब्रजेन्द्र सिंह यादव    इंडियन नेशनल कांग्रेस    55346
2    डा०कृष्णपाल सिंह (डा०के०पी०)    भारतीय जनता पार्टी    53210
3    कमल सिंह (कमलेश दाँगी)    बहुजन समाज पार्टी    14202
4    देवेन्द्र लोधी (बेलई)    आम आदमी पार्टी    3999
5    मलकीत सिंह संधू    सपाक्स पार्टी    3459
6    गनेशराम केवट खैैरखाड़ी    राष्ट्री य महान गणतंत्र पार्टी    1253
7    लाल सिंह    निर्दलीय    992
8    यशपाल    निर्दलीय    890
9    राजेन्द्र सिंह    निर्दलीय    687
10    रती भान सिंह यादव    समाजवादी पार्टी    654
11    श्रीपाल यादव सिंघाड़ा    निर्दलीय    595
12    कल्पना सिंहँ    निर्दलीय    516
13    मलखान सिंह    निर्दलीय    396
14    छोटेराम    निर्दलीय    392
15    विजयपाल यादव    निर्दलीय    386
16    मनोज    निर्दलीय    301
17    सुरेश कुमार कुशवाह    आजाद भारत पार्टी(डेमोक्रेटिक    217
18    रतन लाल प्रजापति    भारतीय पंचायत पार्टी    171
19    नोटा            740


मुंगावली विधानसभा
19 राउंड में ऐसे बढ़ती गई कांग्रेस

राउंड    कांग्रेस   भाजपा   अंतर
1        3963   2046   1917
2        2624   1887   737
3        2759   1909   850
4        2978   2472   506
5        2965   3060   -95
6        3098   2959   139
7        2482   2418   64
8        2675   2197   478
9        3287   2485   812
10       2459   3644   -1185
11       2606   3213   -607
12       3452   3584   -132
13       2726   3377   -651
14       2970   3739   -769
15       3017   2555   462
16       2341   3096   -755
17       2512   2727   -212
18       2500   2313   187
19       2142   2816   -674


नोटा भी रहा मतदाताओं की पसंद
इस बार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अगर प्रत्याशी पसंद नहीं है तो इसके लिए नोटा का आप्शन रखा गया था। ऐसे में जिले की अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में १८०३ मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं करते हुए नोटा पर वोट डाले। वहीं चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में २१९६ एवं मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में १३६३ वोट नोटा को डाले गए। अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में कम अंतर से हुई जीत में नोटा की भूमिका पर भी बाजार में चर्चा होती रही।

मुंगावली से चुनाव जीतने के बाद बृजेंन्द्री ने की घोषणा, सिंधिया के लिए छोंडे़गे सीट 
अशोकनगर. प्रदेश में 15 साल बाद सबसे ज्यादा सीट कांग्रेस की आई हैं और कांग्रेस सरकार बनाने का दावा भी कर रही है। चुनाव के समय जहां कोलारस विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अपनी सीट छोडऩे की घोषणा की थी, लेकिन जिले में आठ महीने विधायक रहने के बाद कांग्रेस के बृजेंद्रसिंह यादव ने चुनाव जीतने के तुरंत बाद सांसद सिंधिया के लिए अपनी सीट छोडऩे की घोषणा कर दी। 
जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने पहली बार जीत का परचम लहराया है और बृजेंद्रसिंह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने जीत के बाद सबसे पहली घोषणा यही की। साथ ही बृजेंद्रसिंह यादव ने कहा कि वह सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं और इसके लिए वह हंसी-खुशी अपनी सीट छोड़कर चुनाव के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सिंधिया मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां से चुनाव लड़ते हैं तो यह जिले के लिए गौरव की बात होगी, साथ ही जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। 

करामात नहीं दिखा पाएं बागी 
अशोकनगर. टिकिट न मिलने से नाराज होकर भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमारसिंह यादव ने चंदेरी से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। लेकिन वह तीसरे नंबर पर रहे। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीतसिंह संधु ने भी भाजपा छोड़कर सपाक्स प्रत्याशी के रूप में मुंगावली से चुनाव लड़ा, लेकिन वह अपनी जमानत बचाने लायक भी वोट नहीं ला सके। इसके अलावा अशोकनगर से भाजपा के दयालुदास शाक्य और चंदेरी से भाजपा के लल्लीराम ने भी बगावत कर चुनाव लड़ा, लेकिन यह दोनों भी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। 

46 में से 39 प्रत्याशियों की जमानत जब्त-
जिले की तीनों विधानसभा सीटों से इस बार 46 में से 39 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। जिसमें अशोकनगर में 11 में से मात्र भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को ही वोट मिले और शेष 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। वहीं चंदेरी विधानसभा में भाजपा, कांगे्रस व बसपा प्रत्याशी को छोड़कर शेष 14 प्रत्याशी जमानत बचाने लायक भी वोट नहीं ला सके। यही स्थिति मुंगावली में रही, जिसमें 18 में से सिर्फ भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को ही ज्यादा वोट मिले और शेष 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments