• Last Update 08:21 am

मुंगावली में बसपा ने गड़बडाया कांग्रेस का गणित, फिर भी आसान नहीं भाजपा के केपी की राह
Politics

मुंगावली में बसपा ने गड़बडाया कांग्रेस का गणित, फिर भी आसान नहीं भाजपा के केपी की राह

अशोक नगर, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, मुंगावली विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 34 है। यह सीट SC या ST के लिए आरक्षित नहीं है। मुंगावली विधान सभा सीट, गुना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अशोक नगर जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, कांग्रेस से Mahendra Singh Kalukheda की जीत हुई थी, और उन्हें 70675 वोट मिले थे। Mahendra Singh Kalukheda के निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी से Rao Deshraj Singh थे जिन्हे, 49910 वोट मिले थे। Mahendra Singh Kalukheda और Rao Deshraj Singh के बीच वोटों का अंतर 20765 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के K.P. Yadav के विरुद्ध कांग्रेस के Brajendra Singh Yadav लड़ रहे हैं।

इस विधानसभा में कभी किसी एक पार्टी का वर्चस्व नहीं रहा, यहां कभी भाजपा, कभी कांग्रेस चुनाव जीतती आई है। 2008 में हुए चुनावों में यहां से भारतीय जनता पार्टी के राव देशराज सिंह यादव विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा ने भाजपा के राव देशराज सिंह यादव को 20 हजार से ज्यावदा वोटों के अंतर से हराया था। 
महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद फरवरी 2017 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बृजेन्द्रह सिंह यादव को अपना उम्‍मीदवार बनाया। वहीं भाजपा ने स्व . राव देशराज सिंह यादव की पत्नी बाई साहब यादव को प्रत्याशी बनाया। बेहद कसमकस भरे चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव ने बाई साहब यादव को करीब 2200 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। 
इस बार भाजपा ने उपचुनाव के दौरान कांग्रेस से भाजपा में आए डॉ. केपी सिंह यादव को अपना उम्मीुदवार बनाया है। वहीं वर्तमान विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव कांग्रेस की ओर से एक बार चुनावी मैदान में हैं।

जातिगत आंकड़े:-
मुंगावली विधानसभा में यादव और  अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाता ही तय करते हैं कि जीत किसकी होगी। करीब 8 महीने पहले हुए उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों ने यादव प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। इस विधानसभा में करीब 48 हजार मतदाता यादव हैं, वहीं लगभग 40 हजार मतदाता अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। वहीं 15 हजार मतदातादांगी समाज, करीब 13हजार मतदाता कुशवाहा समाज, 14 हजार मतदाता लोधी समाज एवं 12 हजार मतदाता कटारिया समाज से जुड़े हुए हैं, शेष मतदाता ब्राह्मण, जैन, मुस्लिम सहित अन्य  जातिवर्ग से हैं।

जानिए किसका पलड़ा है भारी
मुंगावली विधानसभा से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक बृजेन्‍द्र सिंह यादव को उपचुनाव के बाद एक बार फिर अपना प्रत्‍याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने उपचुनाव के दौरान कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए डॉ. केपी यादव को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से कमलेश दांगी और सपाक्‍स से मलकीत सिंह संधु चुनावी मैदान में हैं। ऐसे हालातों में कांग्रेस के मौजूदा विधायक बृजेन्‍द्र सिंह यादव की राह कठिनाईयों भरी नजर आ रही है। बृजेन्‍द्र की राह में बसपा के कमलेश दांगी कांटें बोते नजर आ रहे हैं। दरअसल मुंगावली विधानसभा में यादव और अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्‍याशी यादव समुदाय से ताल्‍लुक रखते हैं। ऐसे में यादव मतदाताओं का धुव्रीकरण संभव नहीं है। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाता परंपरागत रूप से बसपा का वोट बैंक माने जाते हैं। उपचुनाव के समय बसपा ने अपना प्रत्‍याशी खड़ा नहीं किया था, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला था। लेकिन मौजूदा समय में बसपा के कमलेश दांगी कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के साथ ही दांगी समाज के वोट भी काटते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मुंगावली विधानसभा में लोधी जाति के मतदाता भी बड़ी संख्‍या में हैं। पिछले चुनावों में कांग्रेस को एकतरफा वोट देते आए लोधी समाज के मतदाता इस चुनाव में बिखरें नजर आ रहे हैं। लोधी समाज के कुछ वोट कांग्रेस, कुल वोट भाजपा को मिले हैं, तो वहीं कुछ वोट आम आदमी पार्टी (आप) से खड़े देवेन्‍द्र लोधी को मिलने की उम्‍मीद है। जातिगत समीकरणों के चलते कांग्रेस कमजोरी होती दिखाई दे रही है, जिसका सीधा फायदा भाजपा के डॉ. केपी यादव को मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी डॉ. केपी यादव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं, क्‍योंकि डॉ. केपी यादव महज कुछ महीने पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए हैं, जिसके चलते पुराने भाजपाई नेता उन्‍हें आसानी से स्‍वीकार नहीं कर पाए। वही राजनैतिक हल्‍कों में खबर है कि क्षेत्र के कद्दावर नेता स्‍व. राव देशराज सिंह यादव के परिजनों का टिकिट काटकर डॉ. केपी यादव को दिए जाने से राव साहब के समर्थक नाराज हैं। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में ही भाजपा के ही कई नेता दबी जुबान में चर्चा करते मिल जाएंगे कि कई सारे भाजपाईयों और राव साहब के समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है। ऐसे हालातों में बसपा ने भले ही कांग्रेस का चुनावी गणित बिगाड़ा हो, इसके बावजूद भी विधायक की कुर्सी के लिए डॉ. केपी यादव की राह कठिनाईयों भरी ही है, हालांकि 28 तारीख को हुई वोटिंग के बाद मुंगावली की जनता भाजपा के डॉ. केपी यादव की बुलंदी की तरफ इशारा करती नजर आती है। लेकिन अभी 11 तारीख को आने वाले चुनावी परिणाम ही तय करेंगे कि हम जनता का इशारा किस ढंग से समझ पाएं हैं, फिलहाल न्‍यूज मंच के प्रोजेक्शन में डॉ. केपी यादव ही मुंगावली के विधायक बनते नजर आ रहे हैं। 

प्रत्याशी
यहां भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. केपी सिंह यादव को अपना प्रत्यारशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मौजूदा विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव को एक बार फिर अपना उम्मीशदवार बनाया है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से कमलेश दांगी चुनावी मैदान में हैं। मलकीत सिंह संधु भाजपा से बगावत कर सपाक्स् पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं। जातिगत आंकड़ों के चलते यहां मुकाबला चतुर्थ कोणीय होता नजर आ रहा है। मुंगावली से कुल 18 प्रत्या।शी चुनावी मैदान में हैं। 

मुंगावली विधानसभा एक नजर में
-    28 तारीख को हुए मतदान में मुंगावली में 74.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले, जिसमें 77.93 प्रतिशत पुरुष और 70.57 प्रतिशत महिला मतदाता थीं। 
कुल मतदाता            184498
पुरुष                99082
महिला             85414
अन्‍य                 02

इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार BRAJENDRA SINGH YADAV ने 2136 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|

यहाँ पर कुल 18 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Brajendra Singh YadavInian National Congress55346WIN
2.Dr.krishna Pal Singh (dr.k.p.)Bharatiya Janata Party53210LOSS
3.Kamal Singh (kamalesh Dangi)Bahujan Samaj Party14202LOSS
4.Devendra Lodhi (belai)Aam Aadmi Party3999LOSS
5.Malkeet Singh SandhuSapaks Party3459LOSS
6.Ganesh Ram Kewat Khair KhadiRashtriya Mahan Gantantra Party1253LOSS
7.Lal SinghIndependent992LOSS
8.YeshpalIndependent890LOSS
9.RajendraIndependent687LOSS
10.Rati Bhan Singh YadavSamajwadi Party654LOSS
11.Sri Pal Yadav SingharaIndependent595LOSS
12.Kalpana SinghIndependent516LOSS
13.MalkhanIndependent396LOSS
14.ChoteramIndependent392LOSS
15.Vijay Pal YadavIndependent386LOSS
16.ManojIndependent301LOSS
17.Suresh Kumar KushawahAajad Bharat Party (democratic)217LOSS
18.Ratan Lal PrajapatiBhartiya Panchyat Party171LOSS

You can share this post!


Leave Comments