
अशोक नगर, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, चंदेरी विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 33 है। यह सीट SC या ST के लिए आरक्षित नहीं है। चंदेरी विधान सभा सीट, गुना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अशोक नगर जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, कांग्रेस से Gopal Singh Chauhan (Daggi Raja) की जीत हुई थी, और उन्हें 73484 वोट मिले थे। Gopal Singh Chauhan (Daggi Raja) के निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी से Rao Rajkumar Singh Yadav थे जिन्हे, 43166 वोट मिले थे। Gopal Singh Chauhan (Daggi Raja) और Rao Rajkumar Singh Yadav के बीच वोटों का अंतर 30318 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Bhupendra Dwivedi के विरुद्ध कांग्रेस के Gopal Singh Chauhan लड़ रहे हैं।
चंदेरी विधानसभा:-
चंदेरी साड़ी और एतिहाहिसक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध अशोकनगर जिले की विधानसभा सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2008 में यहां हुए पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राव राजकुमार सिंह ने कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान को हराया और विधानसभा पहुंचे। 2013 के चुनाव में भी दोनों पार्टियों ने अपने पुराने प्रत्याशियों को ही मौका दिया। इस बार बाजी मारी कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान ने भाजपा के राव राजकुमार सिंह यादव को करीब 30 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
चंदेरी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के दबदबे वाली सीट मानी जाती है। ऐसे में 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए दोनों ही सियासी दल एक-दूसरे को पटकनी देने के लिए राजनैतिक जोर-आजमाइश कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस और भाजपा को सीधी चुनौती भाजपा से बागी होकर बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव से मिल रही है। राव राजकुमार सिंह यादव के चुनावी मैदान में आने से चंदेरी में 2018 का सियासी महासंग्राम रोमांचक मोड़ ले चुका है। आप पार्टी के रीतेश जैन भी लंबे समय से चंदेरी विधानसभा में जनता के बीच सक्रिय रहकर सियासी दलों का चुनावी समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।
राजनैतिक विश्लेषकों के अनुसार चंदेरी विधानसभा के जातिगत आंकड़े
चंदेरी में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं का बाहुल्य है। इनके साथ ही यादव, रघुवंशी, लोधी मतदाता चुनाव की दिशा तय करते हैं। चंदेरी विधानसभा में 27 हजार मतदाता अनुसूचित जनजाति वर्ग, 25 हजार अनुसूचित जाति वर्ग, 26 हजार मतदाता यादव वर्ग, 16 हजार मतदाता रघुवंशी समाज, 12 हजार मतदाता लोधी वर्ग, 12 हजार मतदाता ब्राह्मण समाज, 12 हजार मतदाता मुस्लिम समाज, 8 हजार 5 सौ मतदाता कुशवाह, 6 हजार मतदाता गुर्जर, 4 हजार मतदाता रैकवार, 4 हजार मतदाता राजपूत ठाकुर, 3 हजार पांच सौ मतदाता जैन समाज सहित अन्य जाति वर्ग से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा सोनी, कल्हार, पाल सहित लगभग अन्य जातियों के मतदाता हैं।
जानिए किसका पलड़ा है भारी
चंदेरी में भाजपा के टिकिट पर विधायक रह चुके राव राजकुमार सिंह महुअन इस बार भाजपा से बगावत कर बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में हैं। शुरुआती दौर में उनका मुकाबला कांग्रेस से मौजूदा विधायक गोपाल सिंह चौहान ‘डग्गी राजा’ से माना जा रहा था, वहीं महज कुछ दिनों में कांग्रेस से भाजपा में आकर पार्टी का विधानसभा प्रत्याशी बनने वाले भूपेन्द्र द्विदी को बेहद कमजोर माना जा रहा था। लेकिन 28 तारीख आते-आते भूपेन्द्र दि्वेदी ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए इस त्रिकोणीय मुकाबले को बेहद रोचक स्थिति में पहुंचा दिया।
चंदेरी विधानसभा में मतदाताओं के जातिगत समीकरण को देखते हुए बसपा के राव राजकुमार सिंह की स्थिति सबसे मजबूत मानी जा रही है। उनके पक्ष में यादव समुदाय के मतदाताओं के साथ ही बसपा के परंपरागत वोट बैंक अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा मतदान किए जाने की खबर हैं। यादव और अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं में हुए इस धुव्रीकरण का फायदा कांग्रेस और भाजपा दोनों को मिलता नजर आ रहा है। पिछले चुनावों तक कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान ‘डग्गी राजा’ को लोधी समाज का समर्थन रहता था, लेकिन इस बार लोधी समाज भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही समान भाग में बंट गया। जिससे कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगी है, हालांकि माना जा रहा है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक बड़े हिस्से ने डग्गी के पक्ष में मतदान किया है।
भाजपा के भूपेन्द्र दि्वेदी गुर्जर, ब्राह्मण, रैकवार, राजपूत जैसे अन्य छोटी संख्या वाले समाज के मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में सफल रहे। लेकिन दि्वेदी के सामने बड़ी समस्या यह रही कि महज आठ दिन पुराने इस कांग्रेसी को भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भाजपाई के तौर पर स्वीकार नहींं कर पाए, जिसका खामियाजा दि्वेदी को उठाना पड़ेगा, वहीं भाजपा के परंपरागत वोट बैंक रहे व्यापारिक वर्ग और जैन समाज से जुड़े मतदाताओं के वोट बैंक को आप के रीतेश जैन अपने पक्ष में ले जाते दिखे। सीधे और सरल शब्दों में कहा जाएं, तो त्रिकोणीय मुकाबले के हालात होने से फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि चंदेरी के मतदाताओं ने किसके पक्ष में वोट दिए हैं, लेकिन यह तय है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रत्याशियों का मुकाबला बसपा के राव राजकुमार सिंह महुअन से होना है।
चंदेरी विधानसभा एक नजर में
- 28 तारीख को हुए मतदान में अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा में सर्वाधिक वोटिंग प्रतिशत रहा। चंदेरी में कुल मतदान 75.65 प्रतिशत रहा। जिसमें 78.88 प्रतिशत पुरुष और 71.98 प्रतिशत महिला मतदाता थीं।
कुल मतदाता 172615
पुरुष 91814
महिला 80798
अन्य 03
प्रत्याशी :-
चंदेरी विधानसभा से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गोपाल सिंह चौहान को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने महज छह दिन पहले कांग्रेस से भाजपा में आए ईसागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष्ा भूपेन्द्र द्विदी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा से बागी होकर बसपा से पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव चुनावी मैदान में हैं। वहीं आप से रीतेश जैन अपना दमखम दिखा रहे हैं। चंदेरी से कुल 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कांग्रेस, भाजपा, बसपा के बची त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनैतिक दल बस से अपना मुकाबला मान रहे हैं।
इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार GOPAL SINGH CHAUHAN (DAGGI RAJA) ने 4175 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|
यहाँ पर कुल 17 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है
| # | Name | Party | Votes | Result |
|---|---|---|---|---|
| 1. | Gopal Singh Chauhan (daggi Raja) | Inian National Congress | 45106 | WIN |
| 2. | Bhupendra Dwivedi | Bharatiya Janata Party | 40931 | LOSS |
| 3. | Rao Rajkumar Singh Yadav | Bahujan Samaj Party | 34302 | LOSS |
| 4. | Lalaram Rickwar | Independent | 1719 | LOSS |
| 5. | Ritesh Jain Azaad | Aam Aadmi Party | 1038 | LOSS |
| 6. | Prakash Singh | Sapaks Party | 925 | LOSS |
| 7. | Ramdayal Gwal | Independent | 905 | LOSS |
| 8. | Hargovin Lodhi | Independent | 874 | LOSS |
| 9. | Jaipal Singh Yadav Imlooda | Samajwadi Party | 835 | LOSS |
| 10. | Dhyanchand Simraiya | Independent | 781 | LOSS |
| 11. | M. Javed ( Japani ) | Independent | 619 | LOSS |
| 12. | Atal Lalu Udham Singh | Rashtriya Vanchit Party | 593 | LOSS |
| 13. | Deependra Singh | Rashtriya Sanyukt Samaj Party | 552 | LOSS |
| 14. | Satyendra Singh Kushwah | Aajad Bharat Party (democratic) | 524 | LOSS |
| 15. | Gajraj | Independent | 322 | LOSS |
| 16. | Jaswant Singh Yadav | Independent | 303 | LOSS |
| 17. | Ravinra Singh Yadav Radhy | Bhartiya Panchyat Party | 166 | LOSS |
Leave Comments