• Last Update 03:46 am

श्रीकांत थाईलैंड ओपन मुकाबले से हटे, चोट के चलते लिया फैसला
Sports

श्रीकांत थाईलैंड ओपन मुकाबले से हटे, चोट के चलते लिया फैसला

बैंकॉक। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत चोट के कारण यहां जारी थाईलैंड ओपन के अपने दूसरे दौर के मुकाबले से हट गए हैं। पुरुष एकल में मौजूदा समय में विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज श्रीकांत को गुरुवार को अपने दूसरे दौर के मुकाबले में आठवीं सीड मलेशिया के ली जी जिया के खिलाफ कोर्ट पर उतरना था, लेकिन श्रीकांत ने मुकाबले से पहले ही जिया को वॉकओवर दे दिया और मलेशियाई खिलाड़ी अगले दौर में पहुंच गए हैं।

श्रीकांत के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पुरुष एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने अपने टिवटर पर कहा है कि दाएं पैर की पिंडली में खिंचाव होने के कारण श्रीकांत अपने मुकाबले से हट गए हैं। श्रीकांत ने बुधवार को अपने पहले दौर के मुकाबले में हमवतन सौरभ वर्मा को हराया था। श्रीकांत ने 31 मिनट तक चले मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-30 सौरभ को 21-12, 21-11 से पराजित करके दूसरे राउंड में प्रवेश किया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments