
नई दिल्ली। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय कोरोना संक्रमित हो गई हैं। यह दोनों खिलाड़ी थाईलैंड ओपन 2021 खेलने के लिए बैंकॉक पहुंचे थे। यह टूर्नामेंट ओलिंपिक में पहुंचने का रास्ता था। इससे भारत की ओलिंपिक की तैयारियों को भी झटका लगा है। इनके ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने का रास्ता और भी मुश्किल हो गया है।
साइना का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बैंकॉक के एक अस्पताल में क्वारनटीन किया गया है। साइना के पति और शटलर पारुपल्ली कश्यप को भी आइसोलेट होने के लिए कहा गया है। वे भी थाईलैंड ओपन के लिए बैंकॉक में हैं। लगभग 10 महीनों तक अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर प्रभावित होने के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से शुरू होने वाले थाईलैंड ओपर सुपर 1000 टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी मुकाबले में वापसी करने वाली थीं।
12 से 17 जनवरी के बीच योनेक्स थाईलैंड ओपन खेला जाएगा। इसके बाद 19 से 24 जनवरी के बीच टोयोटा थाईलैंड ओपन और 27 से 31 जनवरी के बीच बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स खेला जाएगा। बीते दिनों साइना ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाए गए प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किए थे।
साइना ने ट्रेनर और फिजियो से मिलने की इजाजत नहीं देने पर विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की आलोचना की थी। साइना ने साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को पहले ही इससे अवगत करा देना चाहिए था कि उन्हें थाईलैंड में उनके स्पोर्ट स्टाफ से मिलने नहीं दिया जाएगा।
Leave Comments