• Last Update 09:02 am

किरण बेदी को पुडुचेरी के गवर्नर पद से हटाया गया, राजनीतिक उथल-पुथल
International

किरण बेदी को पुडुचेरी के गवर्नर पद से हटाया गया, राजनीतिक उथल-पुथल

नई दिल्ली। किरण बेदी को राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में मंगलवार को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन इस केंद्र शासित प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। किरण बेदी को हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल देखा जा रहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि डॉ. किरण बेदी पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद धारण करना बंद कर देंगी। राष्ट्रपति ने तेलंगाना के उपराज्यपाल डॉ. तमिलसाई सौंदरराजन को अपने कर्तव्यों के अलावा पुडुचेरी के उपराज्यपाल का कार्य निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है, जब तक कि उपराज्यपाल के पद के लिए नियमित व्यवस्था नहीं की जाती।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments