
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 450 किलोमीटर लंबी कोच्चि-मंगलुरू नेचुरल गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक देश, एक गैस ग्रिड का है। उन्होंने कहा कि यह देश भर में सभी गैस ग्रिड को जोड़ने के लिए केंद्र की एक बड़ी पहल है।
मोदी ने यह भी कहा कि यह राष्ट्र और विशेष रूप से केरल और कर्नाटक राज्यों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि परियोजना केरल और कर्नाटक में लोगों और राज्य सरकारों के सहयोग के कारण वास्तविकता बन गई। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में राज्य और लोगों के विकास के लिए ऐसी प्रमुख परियोजनाओं को लागू करने के लिए केंद्र-राज्य के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने पाइपलाइन के दस फायदे बताए
-पहला ये पाइप लाइन दोनों राज्यों में लाखों लोगों के लिए ईज ऑफ लिविंग बढ़ाएगी।
-दूसरा ये पाइप लाइन दोनों ही राज्यों के गरीब, माध्यम वर्ग और उद्यमियों के खर्च कम करेगी। -
-तीसरा ये पाइप लाइन शहरों में सिटी गैस डिस्ट्रब्यूशन सिस्टम का माध्यम बनेगी।
-चौथा, ये अनेक शहरों में सीएनजी आधारित ट्रांस्पोर्ट सिस्टम को विकसित करने का माध्यम बनेगी।
-पांचवा ये मैंगलोर कैमिकल और फर्टिलाइजर प्लांट को ऊर्जा देगी, कम खर्च में खाद बनाने में मदद करेगी।
-छठा ये पाइप लाइन मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रो कैमिकल को ऊर्जा देगी, स्वच्छ ईंधन देगी।
-सातवां फायदा, ये दोनों ही राज्यों में प्रदूषण कम करेगी।
-आठवां, प्रदूषण कम करने का सीधा असर पर्यावरण पर होगा।
-नौवां, पर्यावरण बेहतर होने से लोगों की सेहत अच्छी होगी।
-दसवां, जब प्रदूषण कम होगा, शहरों में गैस आधारित सेवा होगी, तो टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
एलएनजी पाइपलाइन 3,226 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है और केरल में एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों से होकर 444 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करती है और कर्नाटक में मेंगलुरु में समाप्त होती है।यह परियोजना 2009 में शुरू हुई थी और 2016 तक पूरी होनी थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण में राजनीतिक विरोध के कारण, परियोजना में देरी हो गई और अब 2020 में यह पूरा हुआ है। यह परियोजना केरल में वाम दलों के घोषणापत्र का एक हिस्सा थी।
परियोजना के एक हिस्से के चालू होने के बाद इसकी सहायता से 2013 से एर्नाकुलम शहर में औद्योगिक इकाइयों और आवासों को पहले से ही गैस की आपूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह परियोजना राज्य के लोगों के समर्थन, गेल और केंद्र सरकार के साथ संयुक्त प्रयास के कारण एक वास्तविकता बन गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को चालू करना वाम मोर्चे का एक प्रमुख चुनावी वादा था।
Leave Comments