• Last Update 06:09 am

नम आंखों  से रामविलास पासवान को दी गई अंतिम विदाई, जनार्दन घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
National
Politics
State

नम आंखों  से रामविलास पासवान को दी गई अंतिम विदाई, जनार्दन घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की शनिवार का पटना स्थित जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके पुत्र चिराग पासवान ने दी।  केंद्रीय मंत्री पासवान का नई दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद उन्हें शुक्रवार की रात को दिल्ली से पटना लाया गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक दूर-दूर से एकत्र हुए हैं। आज दीघा स्थित जनार्दन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद मौजूद हैं।  

बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग 
रामविलास पासवान के परिजनों, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद , नित्यानंद राय, बिहार के सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत बड़ी संख्या में विभिन्न पर्टियों के नेता, लोजपा कार्यकर्ता और समर्थक अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर मौजूद रहे।  जनार्दन घाट पर हजारों लोगों की भीड़ में । थल सेना और वायु सेना के जवान घाट मौजूद रहे। 

सेना के विशेष वाहन से लाया गया पार्थिव शरीर
केंद्रीय मंत्री पासवान का पार्थिव शरीर सेना के वाहन में घाट पर लाया गया। बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ। प्रेम कुमार ने रामविलास पासवान को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है। समर्थकों ने संसद में उनकी आदम कद की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की है।
 
यह उनके जाने का समय नहीं था: रविशंकर
पटना में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा रामविलास जी बिहार ही नहीं, देश के नेता थे, वह एक जननेता थे। मैं अटल जी की सरकार में उनके साथ कोयला खान राज्य मंत्री था, मैं उनकी क्षमता जानता हूं। वह उपेक्षितों की एक बहुत बड़ी आवाज बने। यह उनके जाने का समय नहीं था। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments