• Last Update 06:12 am

जम्मू में कोहरा, कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी, अगले 6 दिनों के दौरान शुष्क मौसम रहने का अनुमान
State

जम्मू में कोहरा, कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी, अगले 6 दिनों के दौरान शुष्क मौसम रहने का अनुमान

जम्मू। कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी और जम्मू संभाग में घने कोहरे ने शनिवार सुबह हवाई यातायात को बाधित कर दिया। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग केवल फंसे वाहनों के लिए खुला है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 6 दिनों के दौरान शुष्क मौसम रहने की बात कही है।

बता दें कि 40 दिनों की कठोर सर्दी वाली अवधि चिल्लाई कलां 31 जनवरी को समाप्त होगी। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4, पहलगाम में शून्य से 5.1 और गुलमर्ग में शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.3, कारगिल में शून्य से 15.2 और द्रास में शून्य से 20.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.5, कटरा में 8.2, बटोत में 2.4, बनिहाल में 0.8 और भदरवाह में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments