• Last Update 06:52 am

मध्यप्रदेश विधानसभा उप-चुनाव: मध्यप्रदेश में 1 लाख 52 हजार से अधिक हथियार जमा
Politics

मध्यप्रदेश विधानसभा उप-चुनाव: मध्यप्रदेश में 1 लाख 52 हजार से अधिक हथियार जमा

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा उप-चुनावों के मद्देनजर लाईसेंस धारियों के हथियार जमा कराए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक एक लाख 52 हजार 213 हथियार जमा कराए जा चुके हैं।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मोहित बुंदस ने बताया कि प्रदेश के 19 जिलों के 28 निर्वाचन में उप-चुनाव हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में अब तक पुलिस थानों में एक लाख 69 हजार 415 लाईसेंसी हथियारों में से एक लाख 52 हजार 213 हथियार जमा कराए जा चुके हैं। साथ ही तीन हजार 645 हथियार जब्त किये गए एवं 163 लाईसेंस रद्द किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यवाही एवं चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा अब तक 40 वाहन जब्त किये गए हैं।

बताया गया है कि उप निर्वाचन के अंतर्गत पुलिस के 293 नाके क्रियाशील हैं। पुलिस द्वारा आठ हजार 477 गैर जमानती वारंट तामील कराए जा चुके हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments