• Last Update 06:09 am

आष्टा की जनता को 33 साल से बीजेपी में आस्था, क्या कांग्रेस के इंजीनियर तोड़ पाए हैं इसे ?
Politics

आष्टा की जनता को 33 साल से बीजेपी में आस्था, क्या कांग्रेस के इंजीनियर तोड़ पाए हैं इसे ?

सीहोर, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, आष्टा विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 157 है। यह सीट SC के लिए आरक्षित है। आष्टा विधान सभा सीट, देवास लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सीहोर जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, बीजेपी से Ranjeet Singh Gunwan की जीत हुई थी, और उन्हें 84252 वोट मिले थे। Ranjeet Singh Gunwan के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से Gopal Singh Engineer थे जिन्हे, 78748 वोट मिले थे। Ranjeet Singh Gunwan और Gopal Singh Engineer के बीच वोटों का अंतर 5504 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Raghunath Malviya के विरुद्ध कांग्रेस के Engr. Gopal Singh लड़ रहे हैं।

आष्टा विधान सभा सीट पर 1985 से ही बीजेपी का कब्ज़ा है। यहाँ कांग्रेस हर विधान सभा चुनाव में कोशिश करती आयी है लेकिन निराशा ही हाथ लग रही है।  

लेकिन इस बार चुनाव में एक खास बात यह है कि पिछले दो चुनाव से यहाँ जीत का अंतर घटा है। 2008 के चुनाव में बीजेपी से रणजीत सिंह गुणवान मैदान में थे और कांग्रेस से गोपाल सिंह इंजीनियर थे।  रणजीत सिंह गुणवान ने गोपाल सिंह इंजीनियर को 16  हज़ार से अधिक वोटों से हराया था। लेकिन इन्ही दोनों प्रत्याशियों के बीच 2013 के चुनाव में जीत रणजीत सिंह गुणवान की ही हुई पर वोटों का अंतर सिर्फ 5000 रह गया था। आश्चर्य की बात यह है की 2013 में पूरा मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरा भारत मोदी लहर के प्रभाव में था।  तो बीजेपी को और भी अधिक वोटों से जीतना था। पर ऐसा नहीं हुआ। 

कारण एक नहीं, कई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री के विधान सभा क्षेत्र से इतने पास होने पर भी, इस इलाके में विकास की रफ्तार बहुत सुस्त है। यहाँ की जनता  पानी की समस्या से जूझते आ रहे हैं। इसके अलावा यहां पर स्वस्थ सुविधाओं और डॉक्टरों की बहुत समस्या है। इतना ही नहीं, उद्दोग न होने की वजह से युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। 

अब 2018 के चुनाव में बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बदल लिया है।  इस बार यहाँ बीजेपी के रघुनाथ मालवीय के विरुद्ध कांग्रेस के गोपाल सिंह इंजीनियर चुनाव मैदान में हैं।  मुकाबला रोचक है और पानी, स्वास्थय, बेरोज़गारी, आदि की समस्या बड़ी ही है, तो लिहाज़ा, मतदाता का झुकाव कांग्रेस की तरफ दिख रहा है। एंटी इंकम्बैंसी भी मथ्य प्रदेश पर छायी हुई है।  इसके अलावा भी, यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।  तो कुछ वोट तो बसपा के शैलेष वैद्य भी काट  रहे हैं।  

यहाँ पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Raghunath SinghBharatiya Janata Party92292LOSS
2.Gopal SinghInian National Congress86248LOSS
3.Kamal SinghPrajatantrik Samadhan Party17577LOSS
4.Shailesh VaidyaBahujan Samaj Party4487LOSS
5.Jagannath SinghIndependent1181LOSS
6.UrmilaIndependent1013LOSS
7.Ram PrasadShivsena641LOSS
8.Gajpal SinghIndependent431LOSS
9.Sobhal SinghBhartiya Panchyat Party308LOSS

You can share this post!


Leave Comments