• Last Update 06:10 am

क्या दिमनी सीट पर नरेंद्र सिंह तोमर का प्रभाव दिला सकता है भाजपा को फायदा?
Politics

क्या दिमनी सीट पर नरेंद्र सिंह तोमर का प्रभाव दिला सकता है भाजपा को फायदा?

मोरेना, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, दिमनी विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 है। यह सीट SC या ST के लिए आरक्षित नहीं है। दिमनी विधान सभा सीट, मोरेना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मोरेना जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, BSP से Balveer Singh Dandotiya की जीत हुई थी, और उन्हें 44718 वोट मिले थे। Balveer Singh Dandotiya के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से Ravindra Singh Tomar Bhidausa थे जिन्हे, 42612 वोट मिले थे। Balveer Singh Dandotiya और Ravindra Singh Tomar Bhidausa के बीच वोटों का अंतर 2106 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Shivmangal Singh Tomar के विरुद्ध कांग्रेस के Girraj Dandotia लड़ रहे हैं।

यह सीट पिछले चुनाव तक बीजेपी का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन बीजेपी 2013 के चुनाव में, दिमनी की जनता को उनकी पसंद का उम्मीदवार नहीं दे पायी थी। तो जनता ने यहाँ बसपा को चुन लिया। लेकिन बसपा को वोट देकर जनता असंतुष्ट ही हुई, क्षेत्र में बसपा ने कोई विकास कार्य नहीं किये।  

यहां पर इस बार टक्कर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच में हो सकती है। कांग्रेस ने भी दो से अधिक बार इस सीट पर कब्जा किया है। पिछले चुनाव में बसपा 44718 वोटों के साथ पहले नंबर पर आयी थी, कांग्रेस दूसरे पर और भाजपा तीसरे नंबर पर आयी। 

केंद्रीय मंत्री तोमर का प्रभाव दिला सकता है भाजपा को फायदा

दिमनी परपंरागत रूप से भाजपा की सीट रही है। बीच- बीच में कांग्रेस भी जीती है। पिछली बार बसपा प्रत्याशी जीता नहीं बल्कि लोगों के गुस्से ने भाजपा को हरा दिया। पिछले पांच साल में क्षेत्र में विकास कार्य न होने से लोग दोबारा से भाजपा की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। दूसरे यहां पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी प्रभाव रहता है। बीजेपी ने शिवमंगल सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो एक बार विधायक भी रहे हैं और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के करीब माने जाते हैं।

बसपा के सभी वादे फीके

विधायक बलवीर सिंह ने दिमनी क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करवाने के वादे किए थे, लेकिन इनमे से कोई पूरा नहीं हुआ है। क्षेत्र की सड़कों की हालत बदतर है। किसी भी नई सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। पुरानी सभी नलजल योजनाएं बंद हैं, और कोई नई योजना शुरू नहीं हो पाई हैं।

जातीय समीकरण

दिमनी में तोमर (राजपूत), अनुसूचित जाति व ब्राह्मण मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं।

इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार GIRRAJ DANDOTIYA ने 18477 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|

यहाँ पर कुल 18 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Girraj DandotiyaInian National Congress69597WIN
2.Shiv Mangal Singh TomarBharatiya Janata Party51120LOSS
3.Chhattar Singh TomarBahujan Samaj Party14456LOSS
4.Jitendra SinghIndependent1146LOSS
5.KishorilalIndependent909LOSS
6.Prabhu SinghIndependent756LOSS
7.Shyamkaran KhadiyaharSampoorna Samaj Party382LOSS
8.Balveer SinghJan Adhikar Party328LOSS
9.Ajamer SinghIndependent315LOSS
10.Brajwashi KushwahSamajwadi Party306LOSS
11.Mukesh Singh KushwahRashtriya Lok Samta Party297LOSS
12.Aroon SinghBhartiya Jan Yug Party286LOSS
13.Siyaram Singh HarsanaBhartiya Veer Dal275LOSS
14.BishawnathIndependent188LOSS
15.BaijnathRashtriya Krantikari Samajwadi Party178LOSS
16.Satyendra Singh TomarShivsena159LOSS
17.Ghan Shyam Singh TomarAam Aadmi Party138LOSS
18.Mahendra Singh TomarAll Inia Forward Bloc97LOSS

You can share this post!


Leave Comments