• Last Update 05:37 am

गुना में गोपीलाल जाटव फिर लहराएंगे भाजपा की जीत का परचम!
Politics

गुना में गोपीलाल जाटव फिर लहराएंगे भाजपा की जीत का परचम!

गुना, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, गुना विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 29 है। यह सीट SC के लिए आरक्षित है। गुना विधान सभा सीट, गुना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के गुना जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, बीजेपी से Pannalal Shakya की जीत हुई थी, और उन्हें 81444 वोट मिले थे। Pannalal Shakya के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से Neeraj Nigam थे जिन्हे, 36333 वोट मिले थे। Pannalal Shakya और Neeraj Nigam के बीच वोटों का अंतर 45111 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Gopilal Jatav के विरुद्ध कांग्रेस के Chandra Prakash Ahirwar लड़ रहे हैं।

जातिगत समीकरण:-
गुना में जातिगत आंकड़ों की दृष्टि से सबसे ज्‍यादा मतदाता अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद भी गुना विधानसभा में कोई भी एक जाति ऐसी नहीं हैं, जिससे जुड़े मतदाता विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हों, यहां सभी जातियों का मिला-जुला असर रहता है। फिर भी अगर आंकड़ों पर गौर करें, तो यह अनुसूचित जाति वर्ग के करीब 37 हजार, ब्राह्मण 20 हजार, मुस्लिम 19 हजार, आदिवासी एवं कुशवाह 13-13 हजार, धाकड़ 12 हजार, रघुवंशी 11 हजार, जैन 10 हजार सहित अन्‍य जातियों के शेष मतदाता हैं। 

किसका पलड़ा भारी:-
गुना में 2003 से लगातार भाजपा ही चुनाव जीतती आई है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के सांसद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का गढ़ होने के बावजूद भी गुना के मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर है। भारतीय जनता पार्टी ने अशोकनगर से विधायक रहे गोपीलाल जाटव को गुना से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। इसके पहले 2008 में गोपीलाल जाटव को भाजपा प्रत्‍याशी  के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन त्रुटि के चलते नामांकन निरस्‍त होने के बाद यह चुनाव से बाहर हो गए थे और भाजपा ने निर्दलीय प्रत्‍याशी जगदीश खटीक को समर्थन दिया था। लेकिन इस चुनाव में भारतीय जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी राजेन्‍द्र सिंह सलूजा ने कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी दोनों को मात दी थी। बाद में सलूजा भाजपा में ही शामिल हो गए। 2013 के चुनावों में भी भाजपा के पन्‍नालाल शाक्‍य ने कांग्रेस के नीरज निगम को बुरी तरह हराया। अब एक बार फिर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। गुना विधानसभा के मतदाताओं में भारतीय जनता पार्टी की गहरी पैठ होने के कारण गोपीलाल जाटव शुरुआत से ही मजबूत स्थिति में रहें, हालांकि वोटिंग होने तक उनके कांग्रेसी प्रतिद्ंवदी चंद्रप्रकाश (बंटी) अहिरवार ने दिखाया कि वह भी जनाधार वाले नेता हैं, उनके समर्थन में व्‍यापारी वर्ग के आने से यह मुकाबला कड़ा हो गया। गुना कृषि उपज मंडी समिति के अध्‍यक्ष के तौर पर चंद्रप्रकाश (बंटी) अहिरवार का किसानों और व्‍यापारियों से सीधा जुड़ाव था, जिसका फायदा उन्‍हें विधानसभा चुनाव में मिलता दिखा। इसके बावजूद भी चंद्रप्रकाश (बंटी) अहिरवार भाजपा के गोपीलाल जाटव को हराने में सक्षम नजर नहीं आ रहे हैं। चंद्रप्रकाश (बंटी) अहिरवार ने भाजपा प्रत्‍याशी को कड़ी टक्‍कर जरूर दी है, लेकिन 5 बार विधायक रह चुके गोपीलाल जाटव के सामने कांग्रेस प्रत्‍याशी का राजनैतिक कद छोटा ही है। 28 तारीख को हुई वोटिंग के दौरान अधिसंख्‍य मतदाताओं का रुख कांग्रेस की बजाए भाजपा के पक्ष में दिखा। इससे न्‍यूज मंच के प्रोजेक्‍शन में गुना से गोपीलाल जाटव जीत का परचम लहराते नजर आ रहें हैं, हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि 11 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम में कांग्रेस के चंद्रप्रकाश (बंटी) अहिरवार के पक्ष में भी अप्रत्‍याशित रिजल्‍ट आ सकता है।

इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार GOPILAL JATAV ने 33667 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|

यहाँ पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Gopilal JatavBharatiya Janata Party84149WIN
2.Chandra Prakash Ahirwar (banti)Inian National Congress50482LOSS
3.Suresh Kumar Roshan (mastar)Bahujan Samaj Party4169LOSS
4.Jagdish KhatikSapaks Party2593LOSS
5.Ramesh Sendo Swaraj ManchIndependent914LOSS
6.Seema RaiSocialist Unity Centre Of Inia (communist)826LOSS
7.Narayan Lal Chidar (maiyyar Babu Ji)Independent574LOSS
8.Kuldeep Alhapuriya (baba)Independent425LOSS
9.Pramod Pant Rinku PurwaiyaShivsena421LOSS
10.Komal Prasad ShakyaIndependent296LOSS
11.Naval Kishor DamleIndependent287LOSS
12.Ashok Jatav ThekedarRashtriya Lok Samta Party233LOSS
13.Harish Chand ChhirawatBhartiya Panchyat Party197LOSS
14.Vijay AhirwarAam Aadmi Party175LOSS

You can share this post!


Leave Comments