• Last Update 06:11 am

कैबिनेट मंत्री जय भान सिंह की मेहनत रंग लाएगी, क्या ग्वालियर सीट पर भाजपा वापस आएगी?
Politics

कैबिनेट मंत्री जय भान सिंह की मेहनत रंग लाएगी, क्या ग्वालियर सीट पर भाजपा वापस आएगी?

ग्वालियर, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, ग्वालियर विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 है। यह सीट SC या ST के लिए आरक्षित नहीं है। ग्वालियर विधान सभा सीट, ग्वालियर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के ग्वालियर जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, बीजेपी से Jai Bhan Singh Pawaiya की जीत हुई थी, और उन्हें 74769 वोट मिले थे। Jai Bhan Singh Pawaiya के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से Pradhuman Singh Tomar थे जिन्हे, 59208 वोट मिले थे। Jai Bhan Singh Pawaiya और Pradhuman Singh Tomar के बीच वोटों का अंतर 15561 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Jaibhan Singh Pawaiya के विरुद्ध कांग्रेस के Pradyuman Singh Tomar लड़ रहे हैं।

परंपरा गत रूप से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की पहली पसंद भाजपा ही रही है। 1951 में पहली बार यहां से हिन्दू महासभा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के इस प्रभाव वाली सीट पर ब्राह्मण और क्षत्रिय जाती वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पिछले चुनाव में भी भाजपा से जयभान सिंह पवैया और कांग्रेस से प्रधुम्न सिंह तोमर प्रत्याशी थे। उस चुनाव में पवैया ने तोमर को 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से पटकनी दी थी। इस चुनाव में एक बार फिर यही दोनों प्रत्याशी आमने-सामने हैं।


ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के जातिगत आंकड़ों की बात करें तो
यहां ब्राह्मण एवं क्षत्रिय समाज के मतदाताओं की संख्या करीब लगभग 35 हजार, कोरी समाज के लगभग 16 हजार, मुस्लिम वर्ग के लगभग 16 हजार, 10 हजार मतदाता, जैन, गुप्ता, अग्रवाल समाज से, 8 हजार मतदाता जाटव समाज से, 15 हजार मतदाता कुशवाह समाज, 8 हजार मतदाता राठौर समाज, 11हजार मतदाता बाथम समाज, 7 हजार मतदाता यादव समाज, 10 हजार मतदाता किरार समाज, करीब 5 हजार मतदाता पंजाबी सिख समाज, 7 हजार मतदाता प्रजापति समाज , 6 हजार मतदाता बघेल समाज के हैं, शेष में मतदाता अन्य जातियों के हैं।

कैबिनेट मंत्री होने ले बावजूद भी जयभान सिंह पवैया अपने विधानसभा क्षेत्र में बेहद सक्रिय रहे। पवैया का ग्वालियर विधानसभा वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा जुड़ाव रहा, हालांकि विपक्ष में रहते हुए प्रधुम्न सिंह तोमर ने पवैया और प्रदेश सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, फिर भी इस सीट पर पवैया की मजबूत पकड़ बताई जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि वे एक बार फिर अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंदी को पटकनी देने में कामयाब होंगे, वहीं तोमर ने एंटीएनकंबेंसी फैक्टर के सहारे पवैया को हराने की जुगत रची है। दोनों में से कौन अपनी कोशिश में कामयाब होगा यह 11 दिसम्बर को पता चलेगा, लेकिन फिलहाल पवैया का पलड़ा भारी दिख रहा है।

इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार PRADHUMAN SINGH TOMAR ने 21044 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|

यहाँ पर कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Pradhuman Singh TomarInian National Congress92055WIN
2.Jai Bhan Singh PawaiyaBharatiya Janata Party71011LOSS
3.Eng. Savitri KatariyaBahujan Samaj Party4596LOSS
4.Kuldeep Batham (billu Bhaiya)Aam Aadmi Party1742LOSS
5.Asha Ravinra RathoreIndependent981LOSS
6.Rajveer Singh DhakarIndependent762LOSS
7.Dheeraj YadavSamajwadi Party435LOSS
8.Mahesh KoliIndependent408LOSS
9.Anil Kumar GuptaSapaks Party402LOSS
10.Ram Singh BhadauriyaIndependent389LOSS
11.Shri Ram GoyalJai Lok Party280LOSS
12.Vikram SinghIndependent257LOSS
13.Kiranlata Badam Singh RajputBhartiya Apna Adhikar Party170LOSS
14.Vishal Singh BhadoriaIndependent165LOSS
15.Krishna Kumar SharmaRashtriya Rakshak Morcha163LOSS
16.Chandrahas Singh TomarRashtravadi Party (bharat)152LOSS
17.Shravan Kumar Sharma(shashtri)Bhartiya Jan Yug Party143LOSS
18.Sameer BhaiIndependent137LOSS
19.Kaustubh Sharma Advocate (mahant)Aarakshan Virodhi Party119LOSS
20.Hariom KushwahRashtriya Samanta Dal111LOSS
21.Vishnu Kant Sharma (anna)Independent89LOSS

You can share this post!


Leave Comments