
शिवपुरी, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, करेरा विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 23 है। यह सीट SC के लिए आरक्षित है। करेरा विधान सभा सीट, ग्वालियर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिवपुरी जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, कांग्रेस से Shakuntala Khatik की जीत हुई थी, और उन्हें 59371 वोट मिले थे। Shakuntala Khatik के निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी से Omprakash Khatik थे जिन्हे, 49051 वोट मिले थे। Shakuntala Khatik और Omprakash Khatik के बीच वोटों का अंतर 10320 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Rajkumar Khatik के विरुद्ध कांग्रेस के Jaswant Jatav लड़ रहे हैं।
करैरा विधान सभा सीट शिवपुरी जिले की पांच विधान सभा सीटों में से एक है। यह सीट अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित है। अभी इस सीट पर कांग्रेस का कब्ज़ा है।
इस विधान सभा सीट पर सबसे अधिक मतदाता जाटव समाज से हैं। यह देखते हुए कांग्रेस ने यहाँ से टिकट वर्त्तमान विधायक शंकुलता खटीक की जगह जसवंत जाटव को दिया है।
शिवपुरी की सभी पांच सीटों में से इस सीट पर बसपा का सबसे अधिक प्रभाव है। 2008 में सबसे अधिक वोट बीजेपी के प्रत्याशी रमेश प्रसाद खटीक को मिले थे, और बसपा के प्रत्याशी प्रगतिलाल जाटव दुसरे नंबर पर आये थे।
वहीँ 2013 के चुनाव में कांग्रेस की शंकुलता खटीक को सर्वाधिक वोट मिले थे, और बीजेपी के ओमप्रकाश खटीक दुसरे नंबर पर आ गए थे। बसपा इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आयी थी।
इन समीकरणों को देखा जाए तो इस सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और बसपा के बीच कड़ा मुकाबला होता आया है। लेकिन फिर भी लगता है कि कांग्रेस की स्तिथि यहाँ ठीक ठाक है, और संभावना अधिक है की कांग्रेस ही यहाँ 2018 में भी वापस आएगी। इसका मुख्या कारण है कि कांग्रेस के बहुत अधिक वोट काटेंगे नहीं, और बसपा बीजेपी के वोट काट सकती है। लेकिन बसपा फिर भी इतने वोट नहीं बटोर पाएगी जिससे वह सबको पछाड़ दे। लिहाज़ा, नुक्सान बीजेपी का होता दिखाई दे रहा है। और कांग्रेस अपनी जगह जमी रहेगी।
अगर कांग्रेस और बसपा साथ खड़े हो जाते, तो उनका जीतना तय था।
इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार JASMANT ने 14824 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|
यहाँ पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है
| # | Name | Party | Votes | Result |
|---|---|---|---|---|
| 1. | Jasmant | Inian National Congress | 64201 | WIN |
| 2. | Rajkumar | Bharatiya Janata Party | 49377 | LOSS |
| 3. | Pragilal | Bahujan Samaj Party | 40026 | LOSS |
| 4. | Ramesh Prasad | Sapaks Party | 9098 | LOSS |
| 5. | Shalikram | Independent | 1239 | LOSS |
| 6. | Lachchhi Ram Koli | Rashtriya Shoshit Samaj Party | 1161 | LOSS |
| 7. | Karansingh | Aajad Bharat Party (democratic) | 1097 | LOSS |
| 8. | Arjun Lal | Aam Aadmi Party | 1056 | LOSS |
| 9. | Santosh | Independent | 1033 | LOSS |
| 10. | Avitan | Rashtriya Rakshak Morcha | 809 | LOSS |
| 11. | Balram | Independent | 701 | LOSS |
| 12. | Raju | Independent | 539 | LOSS |
| 13. | Manisha Verma | Shivsena | 514 | LOSS |
| 14. | Dharmaram | Bharatiya Rashtriya Mazdoor Dal | 488 | LOSS |
| 15. | Ashok | Jan Adhikar Party | 263 | LOSS |
Leave Comments