• Last Update 06:52 am

महिदपुर में कांग्रेस और बीजेपी कमज़ोर - निर्दलीय बॉस को जीतने की आस!
Politics

महिदपुर में कांग्रेस और बीजेपी कमज़ोर - निर्दलीय बॉस को जीतने की आस!

उज्जैन, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, महिदपुर विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 213 है। यह सीट SC या ST के लिए आरक्षित नहीं है। महिदपुर विधान सभा सीट, उज्जैन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उज्जैन जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, बीजेपी से Bhadursingh Chouhan की जीत हुई थी, और उन्हें 71096 वोट मिले थे। Bhadursingh Chouhan के निकटतम प्रतिद्वंदी Independent से Dinesh Jain (Boss) थे जिन्हे, 50462 वोट मिले थे। Bhadursingh Chouhan और Dinesh Jain (Boss) के बीच वोटों का अंतर 20634 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Bahadur Singh Chauhan के विरुद्ध कांग्रेस के Sardar Singh Chouhan लड़ रहे हैं।

महिदपुर विधानसभा सीट पर हर विधान सभा चुनाव में जनता अपने विधायक को बदलती आयी है। केवल बीजेपी से बाबूलाल जैन ही एक ऐसे विधायक हैं जो लगातार दो बार (1990, और 1993) में विजयी हुए थे।

2008 के चुनावों में महिदपुर सीट पर कांग्रेस का कब्जा था।  2013 के चुनाव में भाजपा के बहादुरसिंह चौहान ने यहाँ जीत हासिल की। तो इस लिहाज़ से, इस बार कांग्रेस यहाँ पर जीत सकती है। लेकिन, यहाँ पर मुकाबला त्रिकोणीय रूप ले चूका है। 

इसका मुख्या कारण यह है कि, बीजेपी ने अपने विधायक बहादुर सिंह को अंतिम समय में टिकट दिया, जिसकी वजह से चुनाव के आखिरी दिनों में सही ढंग से प्रचार हो नहीं पाया। 

इसके अलावा बी, बहादुर सिंह के आये दिन विवादों के कारण भी बीजेपी की छवि खराब हुई है। वे क्षेत्र में मूल सुविधा देने में भी असक्षम रहे हैं।

वहीँ दूसरी ओर, कांग्रेस ने पिछली बार की उम्मीदवार कल्पना परुलेकर को टिकट नहीं दिया, क्यूंकि उनकी ज़मानत जब्त हो गयी थी। उनकी जगह सौंधिया बहुलता को देखते हुए सरदार सिंह चौहान को टिकट दिया है, जो कि जिला पंचायत के सदस्य है। जिसकी वजह से कांग्रेस की स्तिथिति बीजेपी से बेहतर थी। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस गुटबाजी का शिकार बनी है, और संगठन में कमजोर दिखी। 

अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही किसी न किसी कारण से कमज़ोर होने की वजह से, इस बार का मुख्य दादेदार माने जा रहे दिनेश जैन "बॉस" है। पिछली बार निर्दलीय खड़े होकर बहादुरसिंह को कड़ी टक्कर दी और दूसरा स्थान पर रहे थे। इस बार कांग्रेस की टिकट मिलने की आस कर रहे, दिनेश जैन को जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने अपना मन बना लिया की वह निर्दलीय उतरेंगे। उनके इस  निर्णय ने, इस मुकाबले को त्रिकोणीय रूप दे दिया है। 

अब ऐसा लग रहा है कि दो की लड़ाई में कहीं तीसरा बजी न मर जाये। 

यहाँ के मुख्य मुद्दे सड़क, पानी के अलावा रोजगार है।  यहाँ पर बंद पड़ी शुगर मिल भी एक मुख्य मुद्दा है। 
 

इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार BAHADURSINGH CHOUHAN ने 15220 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|

यहाँ पर कुल 7 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Bahadursingh ChouhanBharatiya Janata Party70499WIN
2.Dinesh Jain BossIndependent55279LOSS
3.Sardarsingh ChouhanInian National Congress22478LOSS
4.Shakir KhaIndependent4238LOSS
5.Rameshchandra BamanawatBahujan Samaj Party1529LOSS
6.Babulal ThawliyaBahujan Sangharshh Dal865LOSS
7.Bhagvati Prasad Purohit AdvocateAam Aadmi Party660LOSS

You can share this post!


Leave Comments