• Last Update 06:52 am

भोपाल की 7 सीटों पर गिनती जारी है और अब तक के आये परिणामों के अनुसार स्तिथि कुछ इस प्रकार है
Politics

भोपाल की 7 सीटों पर गिनती जारी है और अब तक के आये परिणामों के अनुसार स्तिथि कुछ इस प्रकार है

भोपाल, 11 दिसंबर, न्यूज़ मंच, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए ज्यादा अच्छी खबर लेकर नहीं आए। हालांकि रुझानों में वो कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। काउंटिंग शुरू होने के 11 घंटे के बाद भी यहां स्थिति साफ नहीं हो पाई है। यहां हम आपको राजधानी भोपाल की सीटों के बारे में बताएंगे। भोपाल में 8 विधानसभा सीटें हैं। यहां भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा, सीहोर, बेरसिया, नरेला, हुजूर विधानसभा सीटें हैं।

भोपाल की 7 सीटों पर गिनती जारी है और अब तक के आये परिणामों के अनुसार स्तिथि कुछ इस प्रकार है :

भोपाल उत्तर

कांग्रेस के आरिफ अकील- आगे 90403
बीजेपी की फातिमा रसूल सिद्दकी (गुडिया)- पीछे 55546

भोपाल दक्षिण-पश्चिम

कांग्रेस के पीसी शर्मा- आगे 56538
बीजेपी के उमाशंकर गुप्ता- पीछे 51811

भोपाल मध्य

कांग्रेस के आरिफ मसूल- आगे 76647
बीजेपी के सुरेंद्र नाथ सिंह- पीछे 61890

गोविंदपुरा

बीजेपी के कृष्ण गौर- आगे 123151
कांग्रेस के गिरीश शर्मा- पीछे 77882

सीहोर

बीजेपी के सुदेश राय- आगे 60117
कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह ठाकुर- पीछे 39473

बेरसिया

बीजेपी के विष्णु खत्री- आगे 77814
कांग्रेस के जयश्री हरिकरण- पीछे 64035

नरेला

बीजेपी के विश्वास सारंग- आगे 68199
कांग्रेस के महेंद्र सिंह चौहान- पीछे 43666

हुजूर

बीजेपी के रामेश्वर शर्मा- आगे 107288
कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी- पीछे 91563

कुछ इसी तरह का हाल पूरे मध्य प्रदेश का है, और हर पल एक एक वोट घमंड के उन स्वरों को दबाते जा रहे हैं, जिनसे कुछ दिनों पहले तक मध्य प्रदेश की हर गली गूँज रही थी। आज एक सन्नाटा सा है और वो सभी दावे धूमिल से दिख रहे हैं, जो अपनी जीत को सुनिश्चित मान कर सत्तासीन पार्टी किये जा रही थी।  

अभी पूरे परिणाम आने बाकि हैं।  अभी भी कुछ भी हो सकता है।  लेकिन, इतना ज़रूर है, की बीजेपी को मध्य प्रदेश में मुँह की कहानी पड़ी है।  

  •  
  • Tags

You can share this post!


Leave Comments