• Last Update 05:38 am

मध्य प्रदेश: एक्शन मोड में सीएम, पत्थरबाजों के खिलाफ कानून ला सकती है सरकार
Politics
State

मध्य प्रदेश: एक्शन मोड में सीएम, पत्थरबाजों के खिलाफ कानून ला सकती है सरकार

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसा कानून बनाएंगे कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शख्स की पहचान करते हुए उसकी  संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

बताते चलें गत दिनों नीचम, मंदसौर और उज्जैन में हुइ घटनाओं के बाद सीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए यह निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियोंं और विभाग के प्रमुखों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किया है कि पत्थरबाजों, मिलावटखोरों और माफियाओं की कार्यवाही में ढिलाई ना की जाए।माफियाओं को संरक्षण देने वाले अफसर भी संभल जाए।सरकार नेे पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कानून लाने की भी संकेत दी है। सीएम ने कहा कि सरकार को पब्लिक से बेहतर फीड बैक कोई और नहीं देता है। पब्लिक का प्रतिनिधित्व विधायक और मंत्री करते हैं। इसलिए अफसरों को उनके लीडरशिप में रहकर काम करना है।यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि अफसरों को डांट देता हूं तो पब्लिक ताली बजाती है।ऐसा लगता है कि अफसर पब्लिक की विश्वास खो बैठे हैं जो की नही होना चाहिए। 

मुख्यमंन्त्री नें नीचम,मंदसौर और उज्जैन की  घटना पर खास नाराज़गी जताते हुए पत्थरबाज़ों,माफियाओं और सार्वजनिक  संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।बताते चलें सीएम नेे मंत्रियों और अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक कर यह बातें कही है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments