
इंदौर:'SOTO'स्टेट ऑर्गन टिशू ट्रांसप्लांटऑर्गेनाइजेशन 'सोटो' इंदौर में ही बना रहेगा।हालांकि इस मामले में अभी लिखित निर्देश नही जारी किए गए हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुस्कान ग्रुप के प्रतिनिधि सोटो के सेंटर को इंदौर में बनाए रखने को लेकर ज्ञापन देने गए थे।इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने इस मुद्दे पर संस्था के सदस्यों की मुलाकात कराई थी।संस्था के सदस्य जीतू बागानी व संदीपन आर्य ने बताया कि मुलाकात के दौरान सीएम ने भोपाल में सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और कहा कि 'सोटो' का सेंटर इंदौर में ही रहेगा।उसे भोपाल स्थानांतरित नही किया जाएगा।
गौरतलब है कि गत दिनों भोपाल को सोटो का सेंटर बनाए जाने का निर्णय लिया गया था।जिसके बाद इंदौर के आम जनता के अलावा समाजिक कार्यकर्ता,विधायकगण एवं चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।बताते चलें कि इंदौर में ऑर्गन डोनेशन की प्रक्रिया वर्ष 2015 में शुरू की गई थी और वर्ष 2019 में इंदौर को बेस्ट सोटो सेंटर का अवार्ड मिला था।पिछले 5 वर्षों में 39 ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऑर्गन डोनेशन किए जा चुके हैं।
Leave Comments