• Last Update 07:37 am

डॉक्टर्स की नो एक्सक्यूज़, अब मरीज के पर्चे पर डॉक्टर देंगे अपना नाम और सील
State

डॉक्टर्स की नो एक्सक्यूज़, अब मरीज के पर्चे पर डॉक्टर देंगे अपना नाम और सील

भोपाल: कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच भोपाल का हमीदिया अस्पताल पिछले कुछ दिनों से खबरों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यही वजह है कि हॉस्पिटल की व्यवस्था को लेकर के चिकित्सा अधिकारी आए दिनऔचक निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं। इस दौरान शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी हमीदिया हॉस्पिटल पहुंचे और मरीजों की समस्याा को देखते हुए  निर्देश दिया कि अब वह मरीज के पर्चे पर अपना सिग्नेचर के साथ नाम व  सील भी लगाएं। यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद हमीदिया अस्पताल में यह व्यवस्था शनिवार दोपहर से ही लागू कर दी।

व्यवस्था देख डॉक्टर की लगाई क्लास

शनिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने हॉस्पिटल में मरीजों और उनके साथ है परिजनों की भारी संख्या देखते हुए मरीजों के लिए अलग से पाथवे बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। उस पार्थवे से केवल मरीजों का ही आना जाना होगा। इसके अलावा अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए डॉक्टरों की क्लास लगाई। मंत्री इमरजेंसी वार्ड की तरफ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पानी टपक रहा है, इस पर महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ अरुणा गुप्ता  से कहा कि मैडम आपका तो नियमित रूप से यहां पर आना जाना होगा, फिर आपको यह पानी क्यों नहीं दिखी। इसपर डॉक्टर अरुणा नें लीकेज की समस्या बताते हुए जल्द ठीक कराने  की बात कही।

बताते चलें गत दिनों हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते  तीन मरीजों की मौत हो गई थी। तीनों मरीज कोरोना संक्रमित थे।इस घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह नेे नाराज़गी जताते हुए जांच के आदेश दिए थे।इस मामले के बाद से हमीदिया अस्पताल खबरों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

You can share this post!


Leave Comments