• Last Update 06:09 am

मोदी ने जम्मू-कश्मीर मेंआयुष्मान भारत PM जय सेहत योजना लॉन्च की, हर परिवार को पांच लाख रुपए का हेल्थ कवर मिलेगा
National

मोदी ने जम्मू-कश्मीर मेंआयुष्मान भारत PM जय सेहत योजना लॉन्च की, हर परिवार को पांच लाख रुपए का हेल्थ कवर मिलेगा

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर मेंआयुष्मान भारत PM जय सेहत योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों को पांच लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। कार्यक्रम में लाभार्थियों को ई गोल्डन कार्ड भी दिए गए। जम्मू की प्रियंका संधू को पहला कार्ड मिला।

इस योजना का मकसद जम्मू कश्मीर में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज सुनिश्चित करना है। नरेंद्र मोदी सरकार चाहती है कि सभी नागरिकों और समुदायों को बेहतर से बेहतर सुविधा कम से कम पैसे में मिल सके। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा वीडियो लिंक से जुड़े।

ये योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ काम करेगी। इस योजना की खासियत ये है कि इसकी सुविधाओं को देश के किसी भी हिस्से में पोर्टेबल किया जा सकता है। जो भी हॉस्पिटल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत आते हैं वे सभी हॉस्पिटल इस योजना के तहत भी आएंगे। जम्मू कश्मीर की जनता ऐसे किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करवा सकेगी। 

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने योजना का फायदा लेने वालों से बात की। उन्होंने कहा कि आज मुझे जम्मू-कश्मीर के दो लाभार्थियों से उनके अनुभव सुनने का मौका मिला। जिनके लिए हम काम करते हैं, उनसे संतोष के स्वर मिलते हैं तो गरीबों के लिए और मेहनत के लिए ये शब्द काफी ताकत देते हैं। आप लोगों की बातें सुनकर काफी अच्छा लगा। 

सभी सुविधाएं हर लोगों तक पहुंचें, यही हमारी सरकार का कमिटमेंट है। जम्मू के रमेश लाल पहले व्यक्ति बने, जिन्हें इस योजना का फायदा मिलेगा। उन्हें कैंसर है। उनका कहना है कि मेरे परिवार के सभी 5 सदस्यों के पास आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड है। हम इस योजना के लिए पीएम मोदी के शुक्रगुजार हैं। अगर मेरे पास कार्ड नहीं होता तो मेरे लिए कैंसर का इलाज करवाना मुश्किल हो जाता।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments