• Last Update 07:36 am

बारामूला में छिपे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा, मुठभेड़ जारी
State

बारामूला में छिपे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा, मुठभेड़ जारी

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। बारामूला के क्रेरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया और इलाके को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षा बल उस जगह पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा, बारामूला के वानिगाम पेनी क्रेरी इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में ग्रेनेड फेंकने की घटनाओं में शामिल छह आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इनके कब्जे से विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए थे। पुलिस के अनुसार, यह सभी आरोपी त्राल क्षेत्र और संगरिया इलाके में ग्रेनेड हमले और लूटपाट की घटनाओं में शामिल थे। पकड़े गए सभी आतंकी मददगार अपने पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे और हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को ग्रेनेड हमलों से निशाना बनाया था। गिरफ्तार आरोपी त्राल इलाके में उपचुनाव के खतरे के पोस्टर चिपकाने में शामिल रहे थे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments