
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिकी सीनेटर व वाणिज्य, विज्ञान एवं परिवहन मामलों पर सीनेट कमेटी के चेयरमैन रोजर विकर ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए)के संबंध में कमेटी की जांच रिपोर्ट जारी की।
रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट के दो दुखद दुर्घटनाओं के के बाद अप्रैल 2019 में जाचं शुरू हुई, जब समिति के कर्मचारियों ने विमानन सुरक्षा से संबंधित कई चिंताओं का खुलासा करते हुए व्हिसलब्लोअर्स से जानकारी प्राप्त करना शुरू किया।
विकर ने कहा, बीस महीने पहले, वाणिज्य समिति ने एफएए सुरक्षा निरीक्षण में एक जांच शुरू की। हमें 50 से अधिक व्हिसलब्लोअर से जानकारियां मिली है। कई एफएए स्टाफ इंटरव्यू किए गए हैं, और प्रासंगिक दस्तावेजों के 15,000 से अधिक पन्नों की समीक्षा की गई है।
उन्होंने कहा, हमारे निष्कर्ष परेशान कर देने वाले हैं। रिपोर्ट में विमानन सुरक्षा निरीक्षण और असफल नेतृत्व में चूक के कई महत्वपूर्ण उदाहरणों का विवरण दिया गया है। यह स्पष्ट है कि एजेंसी को यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण की आवश्यकता है कि उड़ान जनता की सुरक्षा के लिए सही तरीके से किया संचालित किया जाए।
बोइंग ने रिपोर्ट जारी होने पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी समिति के निष्कर्षो को गंभीरता से लेती है और पूरी तरह से रिपोर्ट की समीक्षा करना जारी रखेगी।
कंपनी ने कहा, बोइंग विमानन सुरक्षा में सुधार, हमारी सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने, और अपने ग्राहकों, नियामकों और जनता के भरोसे को फिर से पाने को लेकर प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि कहा कि इसने लायन एयर फ्लाइट 610 और इथियोपियन फ्लाइट 302 दुर्घटनाओं से सबक सीखा है।
कंपनी ने तर्क दिया कि इस सबक ने बोइंग को फिर से आकार दिया है और सुरक्षा, गुणवत्ता पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।
Leave Comments