• Last Update 06:55 am

बिहार: चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
State

बिहार: चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

पटना। बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर एसपी और थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने मामले की जांच की। पुलिस ने एक दर्जन बम और एक रायफल बरामद की। इस मामले में पुलिस 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने रविवार की रात मोतिराजपुर गांव निवासी रामायण सिंह के घर हमला बोल दिया और उनके पुत्र नागेंद्र सिंह तथा नागेंद्र सिंह के भतीजे संजय सिंह को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना में नागेंद्र सिंह के भाई नित्यानंद सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने गोली मारकर भाग रहे अपराधियों में से एक परशुराम राय को दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद परशुराम राय की भी मौत हो गई। गरखा के थाना प्रभारी अमृतेश कुमार ने सोमवार को बताया कि इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि 30 नवंबर को नागेंद्र सिंह की बेटी की शादी होनी तय है। घर में उसकी तैयारी चल रही थीं। वारदात के बाद कोहराम मच गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments